Monday, June 8खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

ब्याज दर में कटौती के संकेत… RBI साल के अंत तक मध्यमवर्ग को दे सकता है बड़ा तोहफा

ब्याज दर में कटौती के संकेत… RBI साल के अंत तक मध्यमवर्ग को दे सकता है बड़ा तोहफा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वैश्विक निवेश बैंक (Global Investment Bank) गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि भारत (India) में वर्ष 2025 के अंत से पहले एक और नीतिगत ब्याज दर (Policy Interest Rate) में कटौती की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में किए गए GST सरलीकरण और घरेलू नियामक ढील से संकेत मिलता है कि राजकोषीय सख्ती का चरम अब पीछे छूट चुका है। इन सभी कारकों के संयुक्त प्रभाव से देश में कर्ज की मांग में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। वर्ष के अंत तक हो सकती है दरों में और कटौतीगोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में कहा गया है, 'हम उम्मीद करते हैं कि साल के अंत तक एक और नीतिगत दर में कटौती की जाएगी। हालिया GST सरलीकरण से यह भी संकेत मिला है कि राजकोषीय सख्ती का चरम अब पीछे रह गया है। इन सबके साथ घरेलू नियामक ढील से धीरे-धीरे कर्ज मांग में सुधार देखने को मिलेगा।' रिपोर्ट म...
यूक्रेन का ड्रोन अटैक…. रूस के सबसे बड़े गैस प्लांट में लगी भीषण आग

यूक्रेन का ड्रोन अटैक…. रूस के सबसे बड़े गैस प्लांट में लगी भीषण आग

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्को। रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन ने शनिवार-रविवार की रात रूस (Russia) के ओरेंबर्ग इलाके (Orenburg region) में स्थित वैश्विक स्तर पर सबसे विशाल गैस प्रसंस्करण इकाई पर ड्रोन से हमला बोला। इस कारण संयंत्र की एक वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। स्थानीय गवर्नर येवगेनी सोलंटसेव (Governor Yevgeny Solntsev) ने अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की। उनके अनुसार, हमले के कारण संयंत्र को सीमित नुकसान हुआ है, लेकिन कोई भी कर्मचारी चोटिल नहीं हुआ। आपातकालीन टीम आग पर काबू पाने के प्रयासरत हैं और परिस्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बता दें कि यह दुनिया की सबसे विशाल उत्पादन एवं प्रसंस्करण इकाइयों में से एक का हिस्सा है, जिसकी सालाना क्षमता 45 अरब घन मीटर है। सोलंटसेव ने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। रूस के ...
छुट्टी के दिन खुला कर्नाटक हाईकोर्ट… RSS के रूट मार्च को लेकर सरकार को दिया निर्देश

छुट्टी के दिन खुला कर्नाटक हाईकोर्ट… RSS के रूट मार्च को लेकर सरकार को दिया निर्देश

राज्य, राष्ट्रीय
बेंगलुरु। रविवार (19 अक्टूबर) को छुट्टी होने के बावजूद कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court.) खुला और एक पीठ ने विशेष सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार (State Government) को निर्देश दिया कि वह 2 नवंबर को कलबुर्गी जिले (Kalaburagi district) के चित्तपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के रूट मार्च की अनुमति मांगने वाले आवेदन पर फिर से विचार करे। जस्टिस एमजी शुकारे कमल ने RSS के कलबुर्गी के जिला संयोजक अशोक पाटिल की याचिका पर विशेष विशेष सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया है। जस्टिस कमल ने अपने आदेश में राज्य और जिला अधिकारियों को 24 अक्टूबर को बेंच के सामने एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि उस रिपोर्ट में याचिकाकर्ता के आवेदन पर की गई कार्रवाई, मार्च के रूट, स्थान और समय जैसे पहलुओं का विवरण भी दिया जाए। इससे पहले सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता से प...
MP: रतलाम में सीक्रेट ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश… NCB की गिरफ्त में टेक और फार्मा ग्रेजुएट्स

MP: रतलाम में सीक्रेट ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश… NCB की गिरफ्त में टेक और फार्मा ग्रेजुएट्स

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रतलाम। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlam) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau- NCB) ने एक सीक्रेट ड्रग फैक्ट्री (Secret Drug Factory) का पर्दाफाश किया है। एनसीबी ने इस ऑपरेशन में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिनमें एक बीटेक और दूसरा बी फार्मा ग्रेजुएट है। सीक्रेट लैब का खुलासाशनिवार को NCB की टीम ने रतलाम के सेजावता गांव में महू-नीमच रोड पर छिपी एक अवैध ड्रग लैब पर धावा बोला। इस लैब में नशीली दवा अल्प्राजोलम पाउडर के रूप में तैयार की जा रही थी। इस दवा का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है, जो नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत नियंत्रित है। टीम ने मौके से 13.76 किलो अल्प्राजोलम जब्त किया, जिसकी काला बाजार में कीमत करीब 3.44 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही, ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और रसायन भी बरामद किए गए। ...
ट्रंप ने भारत को फिर दी ट्रैरिफ दर बढ़ाने चेतावनी….कहा- रूस से तेल खरीदी को लेकर कही ये बात..

ट्रंप ने भारत को फिर दी ट्रैरिफ दर बढ़ाने चेतावनी….कहा- रूस से तेल खरीदी को लेकर कही ये बात..

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने एक बार फिर भारत (India) पर टैरिफ दर बढ़ाने (Increase Tariff Rate) की चेतावनी दी है। साथ ही इस दावे को दोहराया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रूसी तेल की खरीद को बंद करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बातचीत की कोई जानकारी नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने (पीएम मोदी) ने मुझे कहा है कि रूसी तेल वाली चीज नहीं करेंगे। लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो वो बहुत भारी टैरिफ चुकाएंगे।' बुधवार को ही ट्रंप ने ओवल ऑफिस से दावा किया था कि पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे। बुधवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका इस बात से 'खुश नहीं' है कि भारत रूस से कच्चा...
भारत में चांदी की रिकॉर्ड तोड़ खरीदी से वैश्विक ट्रेडिंग हब में हडकंप..

भारत में चांदी की रिकॉर्ड तोड़ खरीदी से वैश्विक ट्रेडिंग हब में हडकंप..

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दीवाली (Diwali) से पहले जिस तेजी की उम्मीद भारत (India) में चाँदी (Silver) के कारोबारियों को थी, उसने दुनिया के चाँदी बाजार को हिला कर रख दिया। भारत की रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी ने न सिर्फ घरेलू बाजार (Domestic Market) खाली कर दिए, बल्कि लंदन जैसे वैश्विक ट्रेडिंग हब (Global Trading Hub.) में भी हड़कंप मचा दिया। चांदी के दाम 54 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गए, जिसके बाद एक ही दिन में लगभग 6.7% की गिरावट दर्ज की गई। यह स्थिति 45 साल पहले हंट ब्रदर्स द्वारा बाजार पर कब्जे की कोशिश के बाद सबसे बड़ा संकट मानी जा रही है। भारत में शुरू हुई चादी की दीवानगीभारत में दीवाली और धनतेरस के मौके पर लाखों लोग देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए सोना-चांदी खरीदते हैं। आमतौर पर यह मांग सोने की ओर झुकती है, लेकिन इस बार तस्वीर उलट गई। सोशल मीडिया और निवेश विशेषज्ञों की सलाह से लोगों ने चा...
‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक लीक, फैंस हुए कनफ्यूज

‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक लीक, फैंस हुए कनफ्यूज

Uncategorized
मुंबई। फिल्म 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक लीक हो गया है। आलिया भट्ट का यह लुक थोड़ा 1960-1970 के दशक की याद दिलाता है। एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और अपने बालों को उस क्लासिक दौर वाला लुक दिया हुआ है। संजय लीला भंसाली की इस अपकमिंग फिल्म का दर्शकों का काफी वक्त से इंतजार है जिसमें आलिया भट्ट के अलावा रणबीर कपूर और विकी कौशल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। लेकिन आलिया का लुक देखकर अब फैंस उनके किरदार को लेकर कनफ्यूज हो गए हैं।क्या होगी लव एंड वॉर की कहानी? सोशल मीडिया पर काफी वक्त से चर्चा थी कि फिल्म का फर्स्ट लुक कब आएगा, लेकिन दर्शकों को आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक इस तरह देखने मिलेगा यह किसने सोचा था। बात मूवी की करें तो खबर है कि यह एक लव ट्राएंगल ड्रामा मूवी होगी जिसमें रणबीर कपूर और विकी कौशल एक एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। गॉसि...
फिल्मों का विलेन जिसने सलमान और संजय दत्त को सिखाई बॉडी बिल्डिंग…फिर हुआ अंत

फिल्मों का विलेन जिसने सलमान और संजय दत्त को सिखाई बॉडी बिल्डिंग…फिर हुआ अंत

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। फिल्म करण-अर्जुन में एक सीन है जब सलमान खान का किरदार रेसलिंग में एक्टर गेविन पैकर्ड को टक्कर देते दिखते हैं। इस सीन की शुरुआत में पहले तो सलमान खूब मार खाते हैं लेकिन अंत में जीत जाते हैं। गेविन जैसे शानदार बॉडी वाले एक्टर को स्क्रीन पर पीटना फैंस के लिए बड़ी बात थी। इस सीन के बाद सलमान खान अपनी बॉडी और एक्शन के लिए भी मशहूर हुए। लेकिन क्या आप जानते हैं गेविन के साथ क्या हुआ? फिल्मों में कुछ ही मिनट के लिए नजर आने वाले इस एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया। उनके खतरनाक एक्शन स्टाइल से तो हीरो भी डर जाते थे। फिल्मों में इतनी डरावनी छवि बनाने वाले एक्टर का अंत बुरा हुआ था।गेविन की फिल्में गेविन पैकर्ड ने सड़क, मोहरा, त्रिदेव, चालबाज़, इंसाफ, और खिलाड़ी जैसी फिल्मों में उनके किरदार ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया। अपनी फिटनेस से उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, अक्षय कुमार, सुनील शेट्ट...
एक साथ फिल्म करेंगे शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान? जानिए शर्त

एक साथ फिल्म करेंगे शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान? जानिए शर्त

मनोरंजन
मुंबई। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और यूट्यूब सेंसेशन मिस्टर बीस्ट की एक वायरल तस्वीर से इंटरनेट पर धूम मचाने के बाद, भारतीय सिनेमा के ये तीनों सितारे एक बार फिर मंच पर साथ आए। तीनों ने सऊदी अरब के जॉय फोरम में ‘ईस्ट टू वेस्ट: द ग्लोबल राइज ऑफ बॉलीवुड’ के एक पैनल चर्चा में हिस्सा लिया। बातचीत के दौरान, एक खास विषय ने सबका ध्यान खींचा। उनसे सवाल किया गया कि क्या तीनों खान कभी किसी फिल्म में साथ काम करेंगे? इस पर शाहरुख खान ने कहा, “मैं कहना चाहूंगा कि अगर हम तीनों किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करते हैं, तो ये अपने आप में एक सपना होगा। उम्मीद है कि ये कोई बुरा सपना नहीं होगा! अगर हम तीनों साथ काम करते हैं तो ये एक सपना ही होगा। और इन शा अल्लाह, जब भी हमें कोई मौका और कहानी मिलती है, हम हमेशा बैठकर उस पर बात करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं इन दोनों को आदर्श मानता हूं। सच में, क्योंकि...
भारत के सबसे महंगे विज्ञापन में साथ आए रणवीर सिंह और लॉर्ड बॉबी

भारत के सबसे महंगे विज्ञापन में साथ आए रणवीर सिंह और लॉर्ड बॉबी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। रणवीर सिंह, बॉबी देओल और श्रीलीला चिंग्स शेजवान चटनी के एक विज्ञापन में साथ नजर आएंगे। इस विज्ञापन फिल्म का एक ट्रेलर भी आया है। पूरा विज्ञापन 19 अक्टूबर को आएगा। चिंग्स का ये विज्ञापन भारत का सबसे महंगा विज्ञापन बताया जा रहा है। इस ऐड फिल्म का बजट कई फिल्मों के बजट से भी ज्यादा है। इस ऐड ट्रेलर को लोग बोल रहे हैं कि उन्हें लगा कि शायद यह कोई दमदार एक्शन फिल्म होगी।भारत का सबसे महंगा विज्ञापन इस ऐड फिल्म में एक्शन है, गाने हैं और खूब मसाला है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ है। यह विज्ञापन भारत का सबसे महंगा विज्ञापन बताया जा रहा है। ऐड फिल्म में वीएफएक्स और ग्रैंड सेट्स का इस्तेमाल किया गया है। ऐटली ने डायरेक्ट किया है विज्ञापन रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की जवान डायरेक्ट करने वाले एटली कुमार ने इस ऐड फिल्म को बनाया है। इस फिल्म ...