Friday, June 19खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और रोज़गार के संकल्प का अभ्युदय

मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और रोज़गार के संकल्प का अभ्युदय

मध्य प्रदेश, लेख
डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश आज अपनी स्थापना के 70वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। एक नवंबर 1956 को अस्तित्व में आये मध्यप्रदेश में विकास की नई यात्रा विगत दो दशकों से आरंभ हुई, जो प्रदेश को देश में अग्रणी राज्य बनाने की संभावनाओं तक पहुंच गई है। यह सुखद संयोग है कि आज देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हमारे तीज, त्यौहार और परंपराएं हमारी संस्कृति का आधार हैं। उत्सव के आनंद से ही भविष्य निर्माण के भाव निर्मित होते हैं। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रदेश में सभी त्यौहारों को व्यापक स्वरूप में मनाया जा रहा है। अपने त्यौहारों का सांस्कृतिक संदर्भ ही हमें पुरातन से नूतन की प्रेरणा देता है। हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत का ह्दय मध्यप्रदेश वन, जल, अन्न, खनिज, शिल्प, कला, संस्कृति, उत्सव और परंपराओं से समृद्ध है। हमें मां नर्मदा, चंबल, पार्वती, शिप्रा...
भारत से बराबरी का जुनून… खाने के लाले, फिर भी चीन के सहारे स्पेस में एस्ट्रोनॉट भेजने की तैयारी में पाक

भारत से बराबरी का जुनून… खाने के लाले, फिर भी चीन के सहारे स्पेस में एस्ट्रोनॉट भेजने की तैयारी में पाक

Uncategorized
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) एक ऐसा अनोखा मुल्क (Unique Country) है। वहां की जनता खाने-पीने को हर दाने के लिए तड़प रही है, फिर भी भारत (India) से टक्कर लेने का जुनून सिर चढ़कर बोलता है। रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दिन के उजाले में ही भारत (India) के बराबर खड़े होने का ख्वाब बुनता है। हर मोर्चे पर भारत को पछाड़ने की ललक रखता है, मगर ये सपना महज सपना ही रह गया। अब तो अंतरिक्ष में भी भारत को ललकारने के स्वप्न संजोने लगा है। कल्पना कीजिए, वो देश जो सैटेलाइट लॉन्च (Satellite launch) के लिए भी परदेसी मदद का मुंह ताकता है, वही आज अपना अंतरिक्ष यात्री स्पेस में भेजने की कल्पना कर रहा है। ये सब तब, जब भारत का शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से कामयाबी के साथ वापस लौट चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान भी कहीं पीछे न छूट जाए, इसलिए अपना यात्री स्पेस भेजने का इरादा जमा रहा है, जिसमें ची...
Ayni Airbase: भारत का रणनीतिक ठिकाना रूस-चीन ने मिलकर कराया बंद.. इस देश में रची गई साजिश

Ayni Airbase: भारत का रणनीतिक ठिकाना रूस-चीन ने मिलकर कराया बंद.. इस देश में रची गई साजिश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मध्य एशिया (Central Asia) की ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों में छिपा एक रणनीतिक ठिकाना भारत (India) के लिए पाकिस्तान और चीन (Pakistan and China) के खिलाफ एक 'ट्रंप कार्ड' था। लेकिन अब वह ठिकाना हाथ से फिसल चुका है। हम बात कर रहे हैं ताजिकिस्तान (Tajikistan) के आयनी एयरबेस (Ayni Airbase) की। भारत ने मध्य एशिया के रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ताजिकिस्तान के आयनी एयरबेस से अपनी सैन्य मौजूदगी लगभग दो दशकों बाद समाप्त कर दी है। आयनी एयरबेस भारत के लिए दक्षिण एशिया से बाहर एक रणनीतिक ठिकाना था, जिससे नई दिल्ली को मध्य एशिया में अपनी सैन्य उपस्थिति और प्रभाव बनाए रखने का अवसर मिला था। इस ठिकाने के माध्यम से भारत को पाकिस्तान के वायुक्षेत्र को बायपास करते हुए अफगानिस्तान और मध्य एशिया में आवश्यक संचालन की क्षमता प्राप्त थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस और चीन ने मिलकर ताजिकिस्तान पर दबाव डाला, जिससे...
बात नहीं मानी तो कभी नहीं कर पाओगे बिजनेस… ट्रंप ने भारत-पाक को दी थी 250% टैरिफ की धमकी…

बात नहीं मानी तो कभी नहीं कर पाओगे बिजनेस… ट्रंप ने भारत-पाक को दी थी 250% टैरिफ की धमकी…

Uncategorized
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच सीजफायर करवाने का कई बार झूठा क्रेडिट ले चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने एक बार फिर से बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan), दोनों को ही 250 फीसदी का टैरिफ (250 percent tariff) लगाने की धमकी दी थी कि अगर बात नहीं मानी तो कभी बिजनेस नहीं कर पाएंगे। ट्रंप ने अपने एशिया टूर के आखिरी स्टॉप साउथ कोरिया में कहा, "अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें... तो वे एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे, सात प्लेन मार गिराए गए। वे सच में जाने ही वाले थे।" ट्रंप ने कहा कि इसके बाद उन्होंने प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के लीडर्स से बात करके उन्हें टैरिफ के बारे में वॉर्निंग दी। उन्होंने कहा, 'मैंने कहा था कि मैं दोनों देश पर 250 परसेंट लगाने वाला हूं, जिसका मतलब है कि वे...
अमेरिकी अरबपतियों को बड़ा झटका… मस्क, जुकरबर्ग और एलिसन ने एक दिन में गवाएं अरबों डॉलर

अमेरिकी अरबपतियों को बड़ा झटका… मस्क, जुकरबर्ग और एलिसन ने एक दिन में गवाएं अरबों डॉलर

Uncategorized
वाशिंगटन। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक गुरुवार को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों (Richest People) की संपत्ति में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। टेस्ला और एक्स (Tesla and X) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ 15.3 अरब डॉलर फिसलकर 457 अरब डॉलर रह गई, वहीं ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन (Larry Ellison) ने भी 19.8 अरब डॉलर गवां दिए। गुरुवार को टेस्ला के शेयर 4 पर्सेंट से अधिक टूट गए। वहीं, ओरेकल भी 4.63 पर्सेंट लुढ़क गया। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को भी 29.2 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट झेलनी पड़ी। इसकी वजह मेटा के शेयरों में 11.33 पर्सेंट की भारी गिरावट रही। इसके उलट गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन को 5.31 और 4.92 अरब डॉलर की बढ़त मिली, जिससे टेक्नोलॉजी सेक्टर के भीतर तेजी और मंदी की हलचल बनी रही। उधर फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्...
टेक दिग्गज अजय चौधरी बोले- भारत का सारा डेटा चीन जा चुका… हम सिर्फ मोबाइलों के पेंच कस रहे

टेक दिग्गज अजय चौधरी बोले- भारत का सारा डेटा चीन जा चुका… हम सिर्फ मोबाइलों के पेंच कस रहे

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश की नामी टेक कंपनी एचसीएल (Renowned Tech Company HCL) के सह-संस्थापक अजय चौधरी (Co-founder Ajay Chaudhary) ने भारत (India) के टेक सेक्टर में पिछड़ने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हम मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing) पर ही मोटे तौर पर निर्भर हैं और यह संकट की स्थिति है। उन्होंने चीन (China) के बढ़ते लेने और भारत का डेटा हासिल करने को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने पॉडकास्ट में कहा कि आप अपने आसपास जो भी चीजें देखते हैं, उनमें चीन की चिप लगी हैं। नरेंद्र मोदी जब सत्ता में आए तो उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार के हर ऑफिस में अटेंडेंस मशीन देखना चाहता हूं। जो भी अटेंडेंस मशीने लगी हैं, वे चीन की हैं और उनमें वहीं की चिप्स लगी हैं। फिर एक बार इंटेलिजेंस एजेंसी (Intelligence Agency) को जांच के लिए कहा गया तो उसने कहा कि सारा डेटा चीन जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस तरह हमारे...
MP: ग्वालियर में BJP की महिला पार्षद ने दी धमकी, 15 दिन में सड़क नहीं बनी तो बहा देंगी अपना खून…

MP: ग्वालियर में BJP की महिला पार्षद ने दी धमकी, 15 दिन में सड़क नहीं बनी तो बहा देंगी अपना खून…

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में खराब सड़कों (Bad Roads) को लेकर बीजेपी की एक महिला पार्षद (BJP Woman Councilor) ने नगर निगम को अल्टीमेटम दिया है। पार्षद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर चेतावनी दी है कि यदि अगले 15 दिनों में सड़कों की मरम्मत नहीं की गई,तो वह निगम मुख्यालय के सामने अपना खून बहाएंगी। यह वीडियो बीजेपी पार्षद अपर्णा पाटिल (Aparna Patil) ने बसंत विहार इलाके की खराब सड़कों को लेकर जारी किया है। पाटिल ने कहा कि इन सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं,जिनमें लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बसंत विहार के निवासी पूरा टैक्स चुकाते हैं,लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पार्षद ने बताया कि वह तीन साल से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रही हैं,लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अपर्णा पाटिल ने कहा कि क्षेत्र में लगातार दु...
मोदीजी दोस्ती निभा रहे हैं… MP कांग्रेस अध्यक्ष ने PM का अडानी से फोन पर बात करते हुए AI से बना वीडियो किया शेयर

मोदीजी दोस्ती निभा रहे हैं… MP कांग्रेस अध्यक्ष ने PM का अडानी से फोन पर बात करते हुए AI से बना वीडियो किया शेयर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। कांग्रेस नेताओं (Congress Leaders) द्वारा प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) की दिवंगत मां का AI से बना वीडियो शेयर (Video share) करने के बाद शुरू हुआ विवाद अबतक पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है, कि मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) के अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari.) ने गुरुवार को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पीएम मोदी का AI यानी कृत्रिम बौद्धिकता से बना नया वीडियो शेयर कर दिया है। इस काल्पनिक वीडियो में उनका AI रूप अडानी के AI रूप से बात करता हुआ और अडानी की कंपनियों में 30 हजार करोड़ रुपए के निवेश के लिए LIC के एक वरिष्ठ अधिकारी पर दबाव बनाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जीतू पटवारी ने लिखा, 'मोदीजी दोस्ती निभा रहे हैं! दोनों हाथ से जनता का पैसा लुटा रहे हैं! पटवारी के शेयर किए इस वीडियो में मोदी और अडानी के AI रूप के बीच जो बातचीत हुई है, उ...
थिंक गैस ने भारत के एलएनजी ट्रकिंग पारितंत्र को आगे बढ़ाने के लिए टाटा मोटर्स के साथ साझीदारी की

थिंक गैस ने भारत के एलएनजी ट्रकिंग पारितंत्र को आगे बढ़ाने के लिए टाटा मोटर्स के साथ साझीदारी की

Uncategorized
भोपाल : भारत की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी थिंक गैस ने देश में लंबी दूरी की हैवी ड्यूटी ट्रकिंग के लिए एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) रिफ्यूलिंग इकोसिस्टम मजबूत करने के उद्देश्य से भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के साथ एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इस साझीदारी का लक्ष्य आधारभूत ढांचा की तैयारी बढ़ाना, ईंधन की गुणवत्ता को लेकर अधिक जागरूकता पैदा करना और व्यापक स्तर पर एलएनजी चालित वाणिज्यिक वाहनों को सुलभ बनाना है जिससे लोग तेजी से स्वच्छ और गैर-कार्बनीकृत माल ढुलाई की तरफ रुख कर सकें। इस गठबंधन के तहत थिंक गैस एलएनजी ढांचागत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए टाटा मोटर्स के साथ मिलकर संभावित माल ढुलाई गलियारों की पहचान करेगी। थिंक गैस ईंधन गुणवत्ता के उच्च मानकों और आपूर्ति विश्वसनीयता को बनाए रखने पर ध्यान देगी जिससे वाहनों का महत्...
देव प्रबोधिनी एकादशी पर श्रीराम पथ गमन क्षेत्र होगा 3,51,111 दीपों से रोशन

देव प्रबोधिनी एकादशी पर श्रीराम पथ गमन क्षेत्र होगा 3,51,111 दीपों से रोशन

मध्य प्रदेश
राम पथ गमन के जिलों में दीपोत्सव पर्व-2025 का आयोजन एक नवम्बर को भोपाल ! देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर 1 नवंबर, 2025, विक्रम संवत् – 2082, कार्तिक शुक्ल एकादशी पर सायं दीपोत्सव पर्व-2025 के तहत राम पथ गमन क्षेत्र के 9 स्थलों पर 3,51,111 दीपों से श्रीरामचंद्र जी, माता सीता, माँ नर्मदा, माँ मंदाकिनी की दीप आराधना की जाएगी। दीप प्रज्वलन के साथ ही भक्ति संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। भक्ति संगीत संध्या में प्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकार भाग लेंगे। श्रीरामचन्द्र पथ गमन न्यास द्वारा यह आयोजन राम पथ गमन के चिह्नांकित जिलों में जिला प्रशासन के सहयोग से संयोजित किया जाएगा। न्यास द्वारा चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट-पंचवटी घाट, अमरकंटक के रामघाट, मैहर की आल्हा तलैया, नर्मदापुरम् के सेठानी घाट, कटनी के कटायेघाट तालाब, पन्ना के धरम सागर तालाब, उमरिया के प्राचीन सगरा मंदिर में होगा। जबकि शहडो...