Monday, September 7खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

MP में कंप्यूटर खरीदी घोटाला…. टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल, EOW ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच

MP में कंप्यूटर खरीदी घोटाला…. टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल, EOW ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सरकारी खरीद (Public Procurement) की ऑनलाइन प्रक्रिया GeM (Government e-Marketplace) पर सवाल खड़े उठाने वाला मामला सामने आया है. EOW को करीब 10.99 करोड़ रुपए की कंप्यूटर खरीदी की जांच में ऐसी जानकारियां मिली हैं, जिनसे टेंडर प्रक्रिया में कथित तौर पर मिलीभगत की आशंका जताई गई है. जांच में टेंडर में शामिल चार कंपनियों के बीच कई ऐसी समानताएं सामने आईं, जो सामान्य तौर पर अलग-अलग प्रतिस्पर्धी कंपनियों के बीच नहीं दिखतीं. EOW के मुताबिक, इन कंपनियों का संबंध एक ही व्यक्ति से पाया गया है। EOW DG उपेंद्र जैन के अनुसार, जांच में चारों कंपनियों के मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पते में समानता मिली. इसके अलावा एक ही GST अकाउंट के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। जैन का मानना है कि अलग-अलग कंपनियों के नाम से टेंडर में भाग लेकर वास्तविक प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाया ...
PM मोदी का आलोचकों पर पलटवार…. बोले- होम्योपैथी की गोली दी.. सारे दिमागी नक्सल बाहर आ गए…

PM मोदी का आलोचकों पर पलटवार…. बोले- होम्योपैथी की गोली दी.. सारे दिमागी नक्सल बाहर आ गए…

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर दिए गए भाषण में दिमागी नक्सल ('Urban Naxal') शब्द के इस्तेमाल को लेकर जमकर विवाद हुआ था. अब पीएम मोदी ने अपने उस बयान का जिक्र करते हुए आलोचकों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने 'दिमागी नक्सल' नाम से जो होम्योपैथिक गोली दी थी, उसका असर अब साफ दिखने लगा है। दरअसल पीएम मोदी शनिवार को श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (Shri Ram College of Commerce- SRCC) के शताब्दी समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने होम्योपैथी के सिद्धांत का उदाहरण देते हुए अपनी बात रखी. पीएम मोदी ने कहा, 'आज 2013 के मुकाबले, देश आर्थिक रूप से, सामाजिक रूप से कहीं ज्यादा सुरक्षित है. लेकिन ये देखकर कुछ लोगों की छटपटाहट बढ़ रही है, बौखलाहट बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा, 'अभी 15 अगस्त का मेरा भाषण आपने सुना हो...
ग्रीस में F-4 फाइटर जेट क्रैश…. एयर शो में करतब दिखाते समय हुआ हादसा, दोनों पायलटों की मौत

ग्रीस में F-4 फाइटर जेट क्रैश…. एयर शो में करतब दिखाते समय हुआ हादसा, दोनों पायलटों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
एथेन्स। ग्रीस (Greece) में शनिवार, 5 सितंबर को एयर शो (Air Show) के दौरान दो सीटों वाला F-4 फैंटम फाइटर जेट (F-4 Phantom Fighter Jet) क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में फाइटर जेट को नीचे गिरते हुए देखा गया. इसके बाद आसमान में काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया. यह घटना एयर शो देखने पहुंचे दर्शकों से कुछ सौ मीटर की दूरी पर हुई। यह हादसा एथेंस के उत्तर में स्थित तानाग्रा एयर बेस पर हुआ, जहां एयर शो आयोजित किया जा रहा था. रॉयटर्स ने लेन के लेआउट, आसपास के इंफ्रास्ट्रक्चर और पहाड़ों के आधार पर घटना की जगह की पुष्टि की, जो आर्काइव और सैटेलाइट तस्वीरों से मेल खाते थे. घटना की तारीख की पुष्टि फाइल के मेटाडेटा और इलाके में विमान हादसे की रिपोर्ट से की गई। एयर बेस पर लगे लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से इलाके को छोड़ने की अपील क...
देशभर में 11 सितंबर तक भारी बारिश के आसार… उत्तराखंड-हिमाचल में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

देशभर में 11 सितंबर तक भारी बारिश के आसार… उत्तराखंड-हिमाचल में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में मौसम प्रणालियों (Weather systems) की सक्रियता के चलते उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के तमाम हिस्सों में 11 सितंबर तक तेज बारिश (Heavy rain), आंधी-तूफान की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली भी गिर सकती है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड (Uttarakhand) के आठ और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के एक जिले में अगले 24 घंटे के दौरान अचानक बाढ़ (Flash flood) का खतरा है। बिहार में प्रमुख नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने से बाढ़ का कहर बरकरार है और 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। आईएमडी की बुलेटिन में क्या?भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलो...
MP: शाजापुर में बड़ा हादसा… NH-52 पर दुर्घटनाग्रस्त हुई यात्रियों से भरी बस, 29 घायल

MP: शाजापुर में बड़ा हादसा… NH-52 पर दुर्घटनाग्रस्त हुई यात्रियों से भरी बस, 29 घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शाजापुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शाजापुर जिले (Shajapur district) में रविवार तड़के हुए एक भीषण बस हादसे में 29 यात्री घायल हो गए। नेशनल हाईवे-52 ( नेशनल हाईवे-52 ) पर रविवार सुबह टूकराना जोड़ के पास यात्रियों से भरी एक बस (Bus) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस में सवार 29 यात्री घायल हो गए। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भी यह बस सारंगपुर की तरफ से आ रही थी और इंदौर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस शाजापुर के टूकराना जोड़ के पास पहुंची, वह हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। ​प्रशासनिक मदद और अस्पताल में भर्तीघटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 112 और 108 की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी 29 घायलों को एम्बुलेंस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। अस्प...
PM मोदी ने 11 साल में 13वीं बार किया दिल्ली मेट्रो में सफर…. छात्रों और यात्रियों से की बातचीत

PM मोदी ने 11 साल में 13वीं बार किया दिल्ली मेट्रो में सफर…. छात्रों और यात्रियों से की बातचीत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) (Shri Ram College of Commerce -SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से पहुंचे। मेट्रो में उनके हाथ में कार्ड था। सफर के दौरान उन्होंने छात्रों और अन्य यात्रियों से बातचीत की। वर्ष 2023 के बाद यह प्रधानमंत्री की दिल्ली मेट्रो में पहली यात्रा है। सितंबर 2023 में यशोभूमि के उद्घाटन के दौरान उनकी मेट्रो यात्रा को 12वीं यात्रा बताया गया था। शनिवार की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री अब तक 13 बार दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने करीब 11 साल पहले दिल्ली मेट्रो से सफर की शुरुआत की थी। अप्रैल 2015 में उन्होंने पहली बार धौला कुआं से द्वारका तक मेट्रो की सवारी की थी। उन्हें राष्ट्रीय खुफिया अकादमी के एक कार्यक्रम में शामिल होना था। वी...
महिला एशिया कप 2026: पाकिस्तान को धूल चटाकर सेमीफाइनल में टीम इंडिया, बने कई रिकॉर्ड

महिला एशिया कप 2026: पाकिस्तान को धूल चटाकर सेमीफाइनल में टीम इंडिया, बने कई रिकॉर्ड

खेल
दुबई। महिला एशिया कप 2026 (Women's Asia Cup 2026) में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women's Cricket team) का जलवा बरकरार है. दुबई के मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारत (India ने पाकिस्तान टीम (Pakistan team) को चारों खाने चित करते हुए टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस धमाकेदार जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय स्पिनरों की घातक गेंदबाजी के आगे पस्त हो गई. पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में महज 55 रनों पर ढेर हो गई. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर रहा. पाकिस्तान को सस्ते में समेटने में भारत की दो युवा स्पिनरों का सबसे बड़ा हाथ रहा. श्री चरणी ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट झटके, जिसमें एक ही ओवर में 2 झटके शामिल ...
KIA सोरेंटो की भारत में दस्तक, 27.99 लाख रुपये से शुरू कीमत; पहली बार हाइब्रिड और जनरेटिव एआई की सुविधा

KIA सोरेंटो की भारत में दस्तक, 27.99 लाख रुपये से शुरू कीमत; पहली बार हाइब्रिड और जनरेटिव एआई की सुविधा

आर्थिक, लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। प्रीमियम तीन-पंक्ति एसयूवी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में किआ इंडिया ने नई सोरेंटो को भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने डीजल संस्करण की शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपये और हाइब्रिड संस्करण की शुरुआती कीमत 29.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। सोरेंटो के साथ किआ ने भारत में पहली बार हाइब्रिड पावरट्रेन पेश किया है। वहीं, भारत में निर्मित सोरेंटो के माध्यम से रियल-टाइम जनरेटिव एआई आधारित किआ एआई असिस्टेंट की वैश्विक शुरुआत भी हुई है। इसकी आधिकारिक डिलीवरी देशभर में 4 सितंबर से शुरू हो गई है। कंपनी के अनुसार, सोरेंटो किआ के सबसे सफल वैश्विक एसयूवी नामों में शामिल है। चार पीढ़ियों और 24 वर्षों से अधिक के सफर में यह 132 देशों में 48 लाख से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच चुकी है। भारत में उतारा गया मॉडल वैश्विक डिजाइन, आधुनिक तकनीक, सुरक्षा, आराम और अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों...
इंडस्ट्री ने किया किनारा, दर्शकों ने दिया प्यार, विशाल ने सुनाई अपनी कहानी

इंडस्ट्री ने किया किनारा, दर्शकों ने दिया प्यार, विशाल ने सुनाई अपनी कहानी

मनोरंजन
विशाल की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है और अब दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। खास बात यह है कि फिल्म को अपनी रिलीज के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 'अवारापन 2' और 'बंटवारा' जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज के चलते इसके शो की संख्या 250 से घटकर महज 25 रह गई थी। इसके अलावा पीवीआर और सिनेपोलिस जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स भी शुरुआत में फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन देने को लेकर हिचकिचा रहे थे। इन मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी। फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या और संगीतकार ऋषि पाठक के साथ खुद मोर्चा संभाला। तीनों ने सूरत और अलीगढ़ जैसे शहरों में जाकर दर्शकों से सीधे मुलाकात की और फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानी। टीम की यह कोशिश रंग लाई औ...
बंगाल में फिल्मों की शूटिंग पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देंगे : मिथुन चक्रवर्ती

बंगाल में फिल्मों की शूटिंग पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देंगे : मिथुन चक्रवर्ती

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शुक्रवार को सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किये गये वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य में फिल्मों की शूटिंग पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की। इससे एक दिन पहले महानायक उत्तम कुमार की जन्मशती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मिथुन ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से फिल्म निर्माण के लिए विशेष सब्सिडी देने का अनुरोध किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया था। शुक्रवार को अपनी नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद पत्रकारों से बातचीत में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि बंगाल ने फिल्म जगत में जो कुछ खोया है, उसे वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत सब्सिडी देने का उद्देश्य देशभर के फिल्म निर्माताओं को बंगाल में शूटिंग के लिए आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों से ...