बाबा बागेश्वर बोले- कई महिलाएं कर चुकी हैं उन्हें फंसाने की कोशिश… एक तो बालों में स्पाई कैमरा लगाकर आई थी
छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर और बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्णे शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने एक बेहद सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया है कि कई महिलाएं उन्हें प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश कर चुकी हैं, ताकि उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके। एक टीवी इंटरव्यू में इससे जुड़ा एक एक किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि एक बहनजी तो अपने बालों के जुड़े में स्पाई कैमरा तक लगाकर भी आ गई थी, हालांकि भगवान की कृपा से हम बच गए। हमें पहले ही उनकी गतिविधियों पर शक हो गया था। उस महिला ने हमारे चेलों के सामने ऐसा ढोंग किया था कि वह उस बहनजी को मीरा तक कहने लग गए थे।
धीरेंद्र शास्त्री ने यह किस्सा एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनाया। कार्यक्रम के दौरान उस घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'भगवान क...









