बंगाल में बंपर वोटिंग से भगवा पार्टी उत्साहित…. अमित शाह किससे बोले- दूसरे फेज में भी बाहर मत आना…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में जारी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग से भाजपा काफी उत्साहित है। भगवा पार्टी (Saffron Party) के बढ़े वोट प्रतिशत में अपनी जीत नजर आ रही है। यही वजह है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने धमकी तक दे दी है। एक रोड शो के दौरान अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, 'पहले फेज में दीदी के गुंडे घर से बाहर नहीं निकले। मैं गुंडो को बोलता हूं कि दूसरे फेज में भी बाहर मत आना वरना 4 मई के बाद उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा।' आपको बता दें कि 4 मई तो बंगाल चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में एक रोडशो का नेतृत्व किया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार का पतन निकट है। शाह ने सजे हुए एक वाहन के ऊपर से जेस्सोर रोड के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन ...









