Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: National Security Guard

ओम बिरला और अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस पर जवानों को शुभकामनाएं

ओम बिरला और अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस पर जवानों को शुभकामनाएं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। इस शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के स्थापना दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख नेताओं ने जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। बिरला ने अपनी ट्विटर पर लिखते हुए कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस पर देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जाँबाज़ कमांडोज़ का अभिवादन। आतंकवाद और गंभीर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए गठित इस विशिष्ट बल ने अदम्य साहस, उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और असाधारण दक्षता से अपनी पहचान बनाई है। आतंकवाद-रोधी अभियानों से लेकर उच्च जोखिम वाले सुरक्षा दायित्वों तक, उनकी तत्परता, सटीक रणनीति और टीमवर्क उन्हें देश की सुरक्षा क्षमताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं। ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे एनएसजी के सभी जवानो...