Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: स्थानीय विकास

भाजपा अध्यक्ष ने कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल का लोकार्पण किया

भाजपा अध्यक्ष ने कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल का लोकार्पण किया

राष्ट्रीय
पाटना, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो) – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल-आपका विधायक आपके साथ सदैव समर्पित का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम राजेंद्र नगर स्थित गणपति उत्सव हॉल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पोर्टल का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुँचाना तथा उनके समाधान की प्रक्रिया को सरल, सुगम और प्रभावी बनाना है। डिजिटल मंच पर आम नागरिक अपनी समस्याएँ और जनहित से जुड़े मुद्दे रख सकते हैं। यह पहल जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ जनसमस्याओं के निवारण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने में सहायक होगी। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावग...