Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: स्थानीय रोजगार

उत्तराखंड ने खोली 83 हिमालयी चोटियां, पर्वतारोहण को मिलेगा नया आयाम

उत्तराखंड ने खोली 83 हिमालयी चोटियां, पर्वतारोहण को मिलेगा नया आयाम

राष्ट्रीय
देहरादून, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। देवभूमि उत्तराखंड ने साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण अभियानों के लिए खोल दिया है। इस निर्णय से सीमावर्ती और दूर-दराज क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीबीडी) ने वन विभाग के सहयोग से यह निर्णय लिया है। खोली गई चोटियों की ऊंचाई 5,700 से 7,756 मीटर तक है। इनमें कामेट (7,756 मीटर), नंदा देवी ईस्ट (7,818 मीटर), चौखंबा समूह (7,138 मीटर), त्रिशूल समूह (7,120 मीटर), माउंट शिवलिंग (6,543 मीटर), सतोपंथ (7,075 मीटर), चांगबांग (6,864 मीटर), पंचाचूली (6,334 मीटर – 6,904 मीटर) और नीलकंठ (6,596 मीटर) जैसी प्रमुख हिमालयी चोटियां शामिल हैं। राज्य सरकार का मानना है...