Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सरकारी घोषणा

अंबिकापुर: मृतकों के वारिसों के लिए 72 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

अंबिकापुर: मृतकों के वारिसों के लिए 72 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सरगुजा जिले में प्राकृतिक आपदाओं के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को महत्वपूर्ण राहत मिली है। अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा विभिन्न तहसीलों में हुए हादसों के तहत मृतकों के वारिसों के लिए कुल 72 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अनुसार प्राकृतिक आपदा राहत मद से प्रदान की जा रही है। स्वीकृत सहायता के तहत तहसील अंबिकापुर के परसा निवासी कलावती की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस संजय को आर्थिक सहायता दी गई है। इसी प्रकार, उप तहसील कुन्नी लखनपुर के महेश, प्रतापपुर के लक्की बरगाह और खूंटिया के कार्तिक तथा रामजीत के वारिसों को भी सहायता प्रदान की गई है। अन्य मामलों में, तहसील लखनपुर के राजेन्द्र, चोडेया के एतवार साय, और जयपुर के भोला राम के वारिसों को भी चार-चार ल...