यमुनानगर में नशा तस्करी के मामले का खुलासा
यमुनानगर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के दो मामलों का पर्दाफाश किया है। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 1,752 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं और दोनों मामलों में आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पहला मामला थाना बिलासपुर क्षेत्र से संबंधित है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजीजपुर कलां के आसपास एक युवक नशीले पदार्थ के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान पंजाब नंबर की मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उसने अपनी पहचान चाहड़वाला निवासी बलविंदर सिंह, के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से सपा...
