पुलिस मुठभेड़ में दो कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
नोएडा, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि में एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। दोनों अपराधियों को पैर में लगी गोली से घायल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले अपराधी के ऊपर 48 और दूसरे के ऊपर 44 मुकदमे एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं और उन्हें लूटपाट का पर्याय माना जाता है।
अपर पुलिस उपायुक्त अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर 41 के पास एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। शंकित होने पर पुलिस ने उन्हें रूकने का संकेत दिया, परन्तु उन्होंने तेज गति से बाइक चलाते हुए भागने की कोशिश की। सड़क पर पानी की वजह से उनकी बाइक फिसल गई और दोनों गिर पड़े। घायलों को देखते ही उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे सलमान पुत्र अयूब (उमेर 29 वर्ष, निवासी मोहनपु...

