झांसी के कोर्ट ने राखी सावंत सहित कई आरोपियों के खिलाफ गैर‑जमानती वारंट जारी, 1 दिसम्बर तक पेशी का आदेश
झांसी, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के झांसी में लगभग 16 साल पुराने चर्चित मामले में न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत सहित अन्य आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ गैर‑जमानती वारंट जारी कर दिया है। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर 01 दिसंबर 2026 तक अदालत में पेश करें। यह मामला 2010 में प्रसारित हुए टीवी कार्यक्रम ‘राखी का इंसाफ’ से जुड़ा है, जिसके प्रसारण के बाद हंसारी गाँव के निवासी लक्ष्मण अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
2010 में NDTV इमेजिन पर प्रसारित ‘राखी का इंसाफ’ कार्यक्रम में घरेलू विवादों को सार्वजनिक मंच पर लाया जाता था, जहाँ पति‑पत्नी को आमने‑सामने बैठाकर उनके मुद्दे दर्शकों के सामने प्रस्तुत किए जाते थे। इसी कार्यक्रम में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी निवासी अनीता ने अपने वैवाहिक विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी और अपन...
