Sunday, October 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रिमोटआतिशबाज़ी

मड़वा कॉलोनी में 65 फ़ीट का हाई‑टेक रावण, एआई‑सज्जित, दशहरा के आकर्षण का नया केंद्र

मड़वा कॉलोनी में 65 फ़ीट का हाई‑टेक रावण, एआई‑सज्जित, दशहरा के आकर्षण का नया केंद्र

छत्तीसगढ़, राज्य
AUTHOR: None G: मड़वा, जांजगीर‑चांपा, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (ABV TPS) में इस वर्ष का दशहरा समारोह को भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने की तैयारियों में तेजी चल रही है। इस बार 65 फ़ीट ऊँचा हाईटेक रावण तैयार किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का अद्वितीय प्रयोग किया गया है, जिससे यह दर्शकों का मुख्य आकर्षण बन जाएगा। मुख्य अभियंता रजनीश जांगड़े ने शनिवार को रावण निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और तैयारियों की स्थिति का मूल्यांकन किया। उन्होंने आयोजन को भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा‑निर्देश भी प्रदान किए। दशहरा समिति के अनुसार, इस बार का रावण पारंपरिक पुतले से पूरी तरह अलग हाई‑टेक रूप में प्रस्तुत होगा। AI‑संचालित तकनीक से रावण के रौद्र रूप को जीवंत किया जाएगा; उसकी आँखें दर्शकों को देखती हुई प्रत...