धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नोडल अधिकारी अनुपस्थित मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने धान खरीद प्रक्रिया में लापरवाही को बर्दाश्त न करने का सख्त संदेश दिया और कहा कि यदि नोडल अधिकारी समय पर केंद्रों में अनुपस्थित पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने किसानों को धान खरीद में किसी भी परेशानी से बचाने और बिचौलियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
सभी विभागों को शासन की योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने पीवी ऐप के माध्यम से नियमित ऑनलाइन एंट्री करने और धान खरीदी केंद्रों में स्टैकिंग व्यवस्था सुधारने का भी सुझाव दिया। अटल मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा में कलेक्टर ने सभी विभागों को अपने कार्यों की प्रगत...
