Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मिलियन

रायपुर: 85 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, 58 लाख मूल्य का मशरूका जब्त

रायपुर: 85 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, 58 लाख मूल्य का मशरूका जब्त

अपराध
रायपुर, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में 85 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और कुल मूल्य लगभग 58 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया। गिरफ़्तारी के साथ ही महिन्द्रा कार और चार मोबाइल फ़ोन भी बरामद हुए, जो तस्करी में उपयोग होते थे। गिरफ़्तारी में दो मध्यप्रदेश और एक छत्तीसगढ़ के रहने वाले आरोपी शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला ने आज एक पत्रकारवार्ता में बताया कि 16 अक्टूबर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक मैदान के पास एक चारपहिया वाहन में गांजा लेकर बिक्री करने का इरादा है। उसी सूचना पर स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स औ...