दादरी मंडी समिति के पूर्व प्रधान लिपिक पर गबन का मुकदमा
Uncategorized
नोएडा, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
दादरी के कृषि उत्पादन मंडी समिति के एक कर्मचारी ने वहां पर पूर्व में तैनात रहे एक प्रधान लिपिक के खिलाफ सरकारी धन का गबन करने पर अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति दादरी की प्रधान लिपिक शिखा वैश्य ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंडी समिति में पूर्व में तैनात रहे प्रधान लिपिक अमरदीप सिंह ने अमानत में खयानत कर सरकारी राशि का गबन किया। उनका आरोप है कि मैसर्स दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी दुकान संख्या बी-09 नवीन मंडी स्थल दादरी का देय धनराशि जमा ना करने पर दुकान का आवंटन मंडी समिति दादरी के द्वारा निरस्त कर दिया गया था। दुकान निरस्तीकरण के आदेश के विरुद्ध फर्म मैसर्स...
