यूपी के बांदा में खौफनाक वारदात: सिपाही ने कुल्हाड़ी से की 3 साल की बेटी की हत्या, पत्नी को भी किया घायल
बांदा, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के मरका कस्बे में बुधवार देर रात घरेलू कलह के चलते यूपी 112 में तैनात पीएसी के एक सिपाही गाैरव कुमार ने अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी सिपाही फरार हो गया। उसका मोबाइल यमुना नदी किनारे मिलने से उसके नदी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एसडीआरएफ, गोताखोरों और स्थानीय नागरिकों की मदद से यमुना नदी समेत संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
आरोपी सिपाही गाौरव कुमार फर्रुखाबाद जिले के मऊदरबाजा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंइयाबूट का निवासी है और वर्तमान में मरका थाने की डायल 112 वाहन में चालक के पद पर तैनात था। वह थाने से करीब एक किलोमीटर दूर कस्बे के एक किराये के मकान मे...

