Sunday, October 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सेवा सेतु केन्द्र से चार दिनों में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र प्राप्त, नंद किशोर ने व्यक्त किया आभार

सेवा सेतु केन्द्र से चार दिनों में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र प्राप्त, नंद किशोर ने व्यक्त किया आभार

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 15 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को शासकीय सेवाएँ सरल, सहज और समयबद्ध रूप से उपलब्ध करायी जा रही हैं। इस पहल के अंतर्गत तहसील सारागांव के ग्राम सरवानी निवासी नंद किशोर ने अपनी पुत्री के आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा निवास प्रमाण पत्र का अनुरोध सेवा सेतु केन्द्र में दायर किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी होते ही केवल चार दिनों के भीतर तीनों प्रमाण पत्रों की पीडीएफ फाइलें उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त हो गईं। इसके अतिरिक्त, संबंधित विभाग ने इन दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी तुरंत उपलब्ध कराई। इस त्वरित सेवा ने नंद किशोर को अत्यधिक संतुष्टि प्रदान की। उन्होंने कहा, “सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज़ इतनी कम अवधि में मिलना बहुत ही सराहनीय है। इससे नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ उठाने में सुविधा मिलती है।” नंद किशोर ने इस जनहितकारी पहल...
बंगाल का विकास तृणमूल के विदाई और भाजपा के आगमन पर निर्भर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

बंगाल का विकास तृणमूल के विदाई और भाजपा के आगमन पर निर्भर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बंगाल के लोगों का भला तृणमूल के जाने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आने पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के हटने से गुंडागर्दी और गरीबों को डराने-धमकाने की राजनीति समाप्त होगी। इसके लिए बंगाल की जनता को घुसपैठियों और सत्ताधारी दल के गठजोड़ को तोड़ना ही होगा। प्रधानमंत्री ने मालदा में एक जनसभा के दौरान जनसांख्यिकी बदलाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह बंगाल के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने बताया कि कई हिस्सों में जनसांख्यिकी संतुलन बिगड़ रहा है और इस वजह से कई स्थानों पर दंगे...
रायपुर : शिक्षा के साथ संस्कार का होना आवश्यक : मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर : शिक्षा के साथ संस्कार का होना आवश्यक : मंत्री टंक राम वर्मा

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रायपुर में युवाओं के उत्साह और राष्ट्रप्रेम का भव्य प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुभाष स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद सरोवर तक “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी भावना और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा। कार्यकम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने उन्हें आत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन नहीं बल्कि व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का भी एक माध्यम है। मंत्री वर्मा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार उसकी युवा शक्ति होती है। भार...