केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रायपुर में भव्य स्वागत
रायपुर, 31 जनवरी (हिस)। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार सुबह राजधानी पहुँचे।
स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनके पहुँचने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, तथा सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग ने उनका स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री चौहान शनिवार को ग्राम गिरोला और खपरी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कुम्हारी (दुर्ग) में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के 'किसान मेला' में हिस्सा लेंगे। चौहान अपराह्न राजधानी लौटकर नया रायपुर स्थित महानदी भवन में समीक्षा बैठक करेंगे और रात को नई दिल्ली लौटेंगे।...


