Sunday, October 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पुलिसजांच

सूरजपुर में अंधे कत्ल का खुलासा, टांगी से हत्या के बाद आरोपित ने लगाई थी फांसी

सूरजपुर में अंधे कत्ल का खुलासा, टांगी से हत्या के बाद आरोपित ने लगाई थी फांसी

छत्तीसगढ़, राज्य
सूरजपुर, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र में नाले के पानी में मिले एक युवक के शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में पता चला कि सोनपुर निवासी नाहर सिंह की हत्या उसी गाँव के बालगोविन्द सिंह ने टांगी से सिर पर वार कर की थी। पुलिस के अनुसार, हत्या के कुछ ही दिन बाद बालगोविन्द सिंह ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना में उपयोग किया गया टांगी भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम सोनपुर बरपारा के जयलाल सिंह ने 12 अक्टूबर को बसदेई चौकी में सूचना दी थी कि उनका बेटा नाहर सिंह 10 अक्टूबर की रात से लापता है। दो दिन बाद ग्रामीणों ने खेत के पास नाले के पानी में उसके शव की मौजूदगी की जानकारी दी। मृतक के सिर पर स्पष्ट चोट के निशान थे, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि किसी ने हथियार से वार कर उसे मार डाला। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 760/26 के तहत भारतीय दण...