Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: परियोजना सुरक्षित सफर

रोटरी क्लब की पहल से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

रोटरी क्लब की पहल से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। रोटरी क्लब ऑफ जगदलपुर ने “परियोजना सुरक्षित सफर” के तहत रोटरी क्लब भवन, दलपत सागर में शनिवार को विद्यालयों के वाहन चालकों के लिए एक व्यापक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं उद्घाटन समारोह आयोजित किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित करने हेतु चालकों के शारीरिक स्वास्थ्य की जाँच करना और उन्हें स्वास्थ्य एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। शिविर में कुल 60 निजी एवं सरकारी स्कूलों को जोड़ने तथा 100 से अधिक लाभार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया। उपस्थित चिकित्सकों ने नेत्र परीक्षण, रक्तचाप माप, ब्लड शुगर, विभिन्न रक्त संबंधी जाँच तथा ईसीजी जैसी सुविधाएँ प्रदान कीं। इस कार्यक्रम में आँदा डायग्नोस्टिक के निदेशक वेदप्रकाश पांडे, डॉ. सरिता थॉमस और उनकी चिकित्सा टीम ने सक्रिय सहयोग दिया। मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस सुखन...