जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी दिव्यकांत काे किया जिला बदर
देहरादून, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था व नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को जिला बदर करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगरवासियों के लिए भय और हिंसा का पर्याय बने आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा पुत्र स्व राम बिहारी लखेड़ा, निवासी लेन ऋषि विहार, माजरी माफी, देहरादून को गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर जिला बदर करने का आदेश दिया है।
दरअसल, जनसुनवाई के दौरान मोहल्लेवासियों की शिकायतों के आधार पर यह सामने आया कि आरोपित dिव्यकांत लखेड़ा अपनी वृद्ध माता के साथ मारपीट करता है, जिससे डर कर उसकी माता को घर छोड़ना पड़ा। इसके अतिरिक्त यह भी तथ्य सामने आया है कि आरोपित दिव्यकांत मोहल्ले की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करता है और असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर अपने घर पर नशे का अड्डा चलाता है। इन शिकायतों और प...
