Sunday, October 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: धारा‑34

जांजगीर‑चांपा में जिला जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत पर बड़ा खुलासा, आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का केस दर्ज

जांजगीर‑चांपा में जिला जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत पर बड़ा खुलासा, आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का केस दर्ज

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर‑चांपा, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर‑चांपा जिले में 2022 में जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मानवाधिकार आयोग की जांच के बाद एसडीएम की रिपोर्ट को आधार बनाकर पुलिस ने आबकारी विभाग के सम्बंधित कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। जांच के अनुसार, जेल भेजे जाने से पहले आबकारी कर्मचारियों ने मृतक के साथ मारपीट की थी। इस कारण थाना नवागढ़ पुलिस ने धारा 302 और 34 (भारतीय दंड संहिता) के तहत अपराध पंजीकृत कर आगे की विवेचना शुरू की है। मृतक की पहचान जागदीश गोंड (30 वर्ष), ग्राम कटौद, थाना नवागढ़ के निवासी के रूप में हुई। 15 अप्रैल 2022 को आबकारी वृत्त शिवरीनारायण की टीम ने देवरी मोड़, केरा‑बिर्रा मार्ग पर छापेमारी की, जिसमें जागदीश गोंड और महादेव गोंड को 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद...