Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: धमतरी समाचार

सामाजिक एकता के संदेश के साथ धमतरी में भव्य चुनरी यात्रा

सामाजिक एकता के संदेश के साथ धमतरी में भव्य चुनरी यात्रा

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार को सर्व हिन्दू समाज धमतरी ने भव्य सनातन संस्कृति संगम महोत्सव का आयोजन किया। इस महोत्सव की मुख्य आकर्षण रही चुनरी यात्रा, जो पुराने बस स्टैंड के पास स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से प्रारम्भ हुई। लगभग 500 मीटर लंबी इस यात्रा में विभिन्न सामाजिक समूहों ने मार्ग के विभिन्न बिंदुओं पर उत्साहपूर्ण स्वागत किया। यात्रा का समापन विंध्यवासिनी मंदिर में हुआ, जहाँ उपस्थित प्रतिनिधियों ने माताजी को श्रद्धापूर्वक चुनरी अर्पित की। इस यात्रा में कई समाजों ने अपने-अपने ईष्ट देवताओं की झांकियों को सम्मिलित किया, जिससे सांस्कृतिक विविधता स्पष्ट रूप से झलकती रही। यात्रा के दौरान जसगीत मंडलियां, रामसत्ता, नवरात्र के महत्व को दर्शाती मां नवदुर्गा की सजीव झांकी, आंगोदव, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य तथा ...