Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ग्रामीण अर्थव्यवस्था

युवा कांग्रेस ने मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा महापंचायत की घोषणा की

युवा कांग्रेस ने मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा महापंचायत की घोषणा की

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मनरेगा में किए गए संशोधन के विरोध में युवा कांग्रेस ने सक्रियता दिखाई है और एक युवा महापंचायत के आयोजन की घोषणा की है। युवा कांग्रेस ने इस संशोधन को मजदूरों, ग्रामीण युवाओं और गरीब तबके के अधिकारों पर हमला करार दिया है। इसी क्रम में शनिवार को जांजगीर-चांपा में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। इस पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार जिलास्तर पर संवाद किया गया, जिसका नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने किया। जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किया गया संशोधन मजदूरों को रोजगार से वंचित करने की साज़िश है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बदलाव से ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और बेरोजगारी बढ़ेगी।...
अंबिकापुर: सरगुजा नेचुरल ब्रांड से ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को नई उड़ान

अंबिकापुर: सरगुजा नेचुरल ब्रांड से ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को नई उड़ान

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए शुद्ध और पारंपरिक उत्पादों को एक मजबूत पहचान देने के लिए "सरगुजा नेचुरल" ब्रांड एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर उभरा है। इस ब्रांड के माध्यम से प्रदेश स्तर पर 36 कला ब्रांड की रणनीति बनाई गई है, जिसमें विभिन्न जिलों के लगभग 26 खास उत्पादों का चयन किया गया है, जिनकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग, सर्टिफिकेशन और प्रमोशन की व्यवस्था की जा रही है। सरगुजा जिले में तैयार किया गया सरसों तेल, जिसका उत्पादन बतौली और लुण्ड्रा विकासखंड के स्व सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है, की आधुनिक और आकर्षक ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग जिला स्तर पर स्थापित ग्रोथ सेंटर के माध्यम से की गई है। यह ग्रोथ सेंटर न केवल सरगुजा, बल्कि आसपास के जिलों में स्व सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता का परीक्षण करता ह...
मनरेगा ने रामकुमार की तक़दीर बदलकर दी आय का स्थायी साधन

मनरेगा ने रामकुमार की तक़दीर बदलकर दी आय का स्थायी साधन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अब केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन गई है। मनरेगा के अंतर्गत डबरी निर्माण जैसे कार्य ग्रामीण किसानों के लिए आय के नए स्रोत, रोजगार के अवसर और स्थायी विकास की मजबूत नींव साबित हो रहे हैं। विकासखंड मुंगेली के ग्राम पंचायत रामगढ़ के किसान रामकुमार यादव के जीवन में मनरेगा के तहत निर्मित डबरी ने नई दिशा और स्थायित्व प्रदान किया है। किसान रामकुमार की निजी भूमि पर मनरेगा योजना के अंतर्गत 1.58 लाख रुपये की लागत से डबरी का निर्माण कराया गया, जिससे 676 मानव दिवस का सृजन हुआ। इस जल संरचना के निर्माण से न केवल उन्हें सिंचाई की स्थायी सुविधा मिली, बल्कि आजीविका के नए अवसर भी खुले।...