Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कुशलता

कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आरटीआई पोर्टल पर एक दिवसीय ऑनबोर्डिंग प्रशिक्षण

कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आरटीआई पोर्टल पर एक दिवसीय ऑनबोर्डिंग प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़, राज्य
बिलासपुर, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आरटीआई पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग से संबंधित एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस सत्र में जिले के जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी अधिकारियों ने पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया का विस्तृत विवरण दिया और उसके उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि अधिकारियों को अपने कार्य में इतनी पारदर्शिता बरतनी चाहिए कि सूचना देने के समय किसी भी जानकारी को छिपाने की आवश्यकता ही न पड़े। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम न केवल जवाबदेही सुनिश्चित करता है, बल्कि गलत कार्यों से बचने के लिए भी प्रेरित करता है। अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अधिनियम के प्रावधानों को...
आत्मविश्वास से संभव है विकसित भारत का सपना: प्रधानमंत्री मोदी

आत्मविश्वास से संभव है विकसित भारत का सपना: प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आत्मविश्वास को सफलता की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि इसी के बल पर सब कुछ संभव है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों का आत्मविश्वास निर्णायक भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर सुभाषित साझा किया, “श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥” इस सुभाषित का अर्थ है कि शुभ कार्यों से धन अर्जित होता है। यह साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कुशलता और दक्षता से स्थिर रहता है और संयम द्वारा सुरक्षित होकर राष्ट्र की प्रगति में सहायक बनता है। इस सुभाषित के माध्यम से प्रधानमंत्री ने संदेश दिया कि समृद्धि शुभ कार्यों से उत्पन्न होती है, आत्मविश्वास से बढ़ती है, दक्षता से मजबूत आधार बनाती है और संयम से स्थिरता प्राप्त करती ह...