Sunday, September 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कुल्हाड़ी

यूपी के बांदा में खौफनाक वारदात: सिपाही ने कुल्हाड़ी से की 3 साल की बेटी की हत्या, पत्नी को भी किया घायल

यूपी के बांदा में खौफनाक वारदात: सिपाही ने कुल्हाड़ी से की 3 साल की बेटी की हत्या, पत्नी को भी किया घायल

अपराध
बांदा, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के मरका कस्बे में बुधवार देर रात घरेलू कलह के चलते यूपी 112 में तैनात पीएसी के एक सिपाही गाैरव कुमार ने अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी सिपाही फरार हो गया। उसका मोबाइल यमुना नदी किनारे मिलने से उसके नदी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एसडीआरएफ, गोताखोरों और स्थानीय नागरिकों की मदद से यमुना नदी समेत संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। आरोपी सिपाही गाौरव कुमार फर्रुखाबाद जिले के मऊदरबाजा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंइयाबूट का निवासी है और वर्तमान में मरका थाने की डायल 112 वाहन में चालक के पद पर तैनात था। वह थाने से करीब एक किलोमीटर दूर कस्बे के एक किराये के मकान मे...
पत्नी की गला काटकर की थी हत्या, हत्यारोपी पहुंचा जेल

पत्नी की गला काटकर की थी हत्या, हत्यारोपी पहुंचा जेल

अपराध
फिरोजाबाद, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद के थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने पत्नी की गला काटकर हत्या करने वाले हत्यारोपित पति आशुतोष को आलाकत्ल कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। थाना नगला खंगर क्षेत्र अन्तर्गत गांव नगला नंदे निवासी आशुतोष ने मंगलवार को पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी लता की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतका के पिता सुरेश चन्द्र पुत्र दाऊदयाल निवासी ग्राम नगला भूड थाना अराँव ने थाना नगला खंगर में अपने दामाद आशुतोष के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी नगला सिंघी गिरीश कुमार ने बुधवार को बताया कि हत्यारोपित आशुतोष पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम नगला नन्दे थाना नगला खंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) को बरामद किया ग...