कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आरटीआई पोर्टल पर एक दिवसीय ऑनबोर्डिंग प्रशिक्षण
बिलासपुर, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आरटीआई पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग से संबंधित एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस सत्र में जिले के जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी अधिकारियों ने पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया का विस्तृत विवरण दिया और उसके उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।
कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि अधिकारियों को अपने कार्य में इतनी पारदर्शिता बरतनी चाहिए कि सूचना देने के समय किसी भी जानकारी को छिपाने की आवश्यकता ही न पड़े। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम न केवल जवाबदेही सुनिश्चित करता है, बल्कि गलत कार्यों से बचने के लिए भी प्रेरित करता है। अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अधिनियम के प्रावधानों को...
