एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ़्तार
बांदा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पुलिस ने लोगों को सहायता का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलने और बैंक खातों से धनराशि निकालने वाले दो शातिर अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए पांच एटीएम कार्ड तथा 32,000 नकद बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर निवासी राहुल पुत्र बच्छराज ने 12 जनवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 अक्टूबर 2025 को अज्ञात व्यक्तियों ने छलपूर्वक उनका एटीएम कार्ड बदलकर उनके बैंक खाते से धनराशि निकाल ली।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने पुलिस लाइन तिराहा स्थित एसबीआई एटीएम के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्...
