एकलव्य खेल मैदान में दशहरा उत्सव, 45 फ़ीट का रावण पुतला जलाया जाएगा
धमतरी, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व 20 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष नगर निगम की ओर से आयोजित मुख्य दशहरा उत्सव का स्थल बदलकर एकलव्य खेल मैदान तय किया गया है। तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 45 फ़ीट ऊँचा रावण पुतला होगा, जिसका दहन शाम को किया जाएगा। पुतले के बाद आकर्षक आतिशबाजी के द्वारा विजयादशमी का जश्न मनाया जाएगा।
पहले वर्षों में बिल्लाईमाता मंदिर के पास स्थित मैदान में रामलीला और रावण दहन का आयोजन होता था, पर इस बार आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। अब यह कार्य बालक उच्चतर माध्यमिक शाला के पीछे स्थित स्व. विष्णु हिरवानी एकलव्य खेल मैदान में होगा। नगर निगम के उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि 20 अक्टूबर को शाम 6 बजे रामलीला का मंचन शुरू होगा, जिसमें अछोटा के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
इस वर्ष...
