मप्र स्टार्टअप समिट 2026 के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में चल रही दो दिवसीय मध्य प्रदेश स्टार्टअप समिट 2026 के दूसरे दिन आज (सोमवार) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट का शुभारंभ करेंगे और प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी राजेश बैन के अनुसार शुभारंभ स्टार्टअप पिचिंग सेशन फाइनल्स से होगा, जिसमें चयनित स्टार्टअप्स अपने नवाचार, स्केलेबिलिटी और निवेश संभावनाओं को विशेषज्ञ जूरी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शासन, निवेशक और स्टार्टअप इकोसिस्टम के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टार्टअप एवं इनोवेशन प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें प्रदेश के स्टार्टअप्स द्वारा विकसित अत्याधुनिक तकनीकों, उत्पादों और समाधानों का प्रदर्...









