MP में भीषण गर्मी…. दिन में लू जैसे हालात, पहली बार वॉर्म नाइट का अलर्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) में गर्मी (Heat) ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल दी है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। तेज धूप और लू से बचने के लिए खासकर महिलाएं और युवतियां चेहरे को कपड़े से ढंककर निकल रही हैं। इस बार गर्मी (Heat) का असर सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि रातें भी तपने लगी हैं। मौसम विभाग (Meteorological Department.) ने प्रदेश में पहली बार वॉर्म नाइट का अलर्ट (Warm Night Alert) जारी किया है। भोपाल समेत 9 शहरों में रात का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहने की संभावना है।
इन शहरों में अलर्ट:भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट इससे पहले भी भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला और नर्मदापुरम में गर्म रात दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, जब रात का न्...









