Thursday, April 30खबर जो असर करे |
Shadow

Month: April 2026

फिल्म 19 जून को रिलीज होगी रोमांस और इमोशन से भरपूर, ‘कॉकटेल-2’

फिल्म 19 जून को रिलीज होगी रोमांस और इमोशन से भरपूर, ‘कॉकटेल-2’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
'कॉकटेल-2' का पहला गाना 'जब तलक' रिलीज हो गया है, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना का कूल और एनर्जेटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। यह गाना पार्टी वाइब के साथ दर्शकों को झूमने पर मजबूर करता है। गाने को अरिजीत सिंह और अकासा सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है। वीडियो में शाहिद कपूर का 'माइकल जैक्शन' स्टाइल डांस खास आकर्षण बना हुआ है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को सबसे पहले सिनेमाघरों में 'धुरंधर-2: द रिवेंज' के साथ रिलीज किया गया था, जिसके बाद अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया गया है। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी 'कॉकटेल 2' 2012 की फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म एक लव ट्रायएंगल पर आधारित है। खबरों के मुताबिक, फिल्म मे...
‘है जवानी तो इश्क…’ की रिलीज डेट फिर बदलेगी

‘है जवानी तो इश्क…’ की रिलीज डेट फिर बदलेगी

मनोरंजन
अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है', की रिलीज डेट को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में फिल्म की रिलीज 12 जून तय की गई थी, लेकिन अब इसे तय तारीख से पहले रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता फिल्म को 22 मई को सिनेमाघरों में उतारने पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म लगभग तैयार है और मई के दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर प्रतिस्पर्धा कम रहने के कारण यह समय अनुकूल माना जा रहा है। साथ ही गर्मियों की छुट्टियों का फायदा उठाने की भी योजना है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म को 5 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ टकराव से बचने के लिए तारीख में बदलाव किया गया था। निर...
एथर एनर्जी का रिटेल नेटवर्क बढ़कर दोगुना हुआ

एथर एनर्जी का रिटेल नेटवर्क बढ़कर दोगुना हुआ

आर्थिक, लाइफस्टाइल
नई दिल्‍ली। भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी लिमिटेड का रिटेल नेटवर्क भारत में 700 एक्सपीरियंस सेंटर्स को पार कर गया है। एथर ने पिछले एक साल में 350 से अधिक नए एक्सपीरियंस सेंटर खोले हैं, जिससे कंपनी का रिटेल नेटवर्क 31 मार्च, 2025 को 351 सेंटर से बढ़कर लगभग दोगुना हो गया है। इस तेज विस्तार ने एथर को विभिन्न बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत बनाने में मदद की है, जिससे कंपनी मौजूदा और नए बाजारों में अपना बिज़नेस बढ़ाने में समर्थ बनी है। पिछले एक साल में एथर के बढ़ते रिटेल फुटप्रिंट की मदद से कंपनी और ज्यादा ग्राहकों तक पहुँचने में समर्थ बनी है। वाहन डेटा के मुताबिक मार्च, 2026 में देश के बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 18.7 प्रतिशत हो गई। इस उपलब्धि में एथर के पहले फैमिली स्कूटर एथर रिज़्टा की सफलता का एक बहुत बड़ा योगदान है, जिसके लॉन्च के बाद इसकी 2.8 लाख से अधिक य...
खंडवा में मालगाड़ी के वैगन से एलपीजी गैस रिसाव, 3 घंटे चला रेस्क्यू, राजधानी समेत 6 ट्रेनें प्रभावित

खंडवा में मालगाड़ी के वैगन से एलपीजी गैस रिसाव, 3 घंटे चला रेस्क्यू, राजधानी समेत 6 ट्रेनें प्रभावित

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर रविवार रात एलपीजी गैस से भरी मालगाड़ी के एक वैगन में रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। समय रहते रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। दरअसल महाराष्ट्र के पनवेल से जबलपुर (भिटौनी) जा रही भारत पेट्रोलियम की मालगाड़ी में 32 वैगन थे। रात करीब 9:30 बजे ट्रेन आउटर पर खड़ी थी, तभी स्टाफ बदलने के दौरान गैस की तेज गंध महसूस हुई। जांच में एक वैगन से एलपीजी गैस रिसाव की पुष्टि हुई। जानकारी के अनुसार, शिफ्ट खत्म होने पर ट्रैक चेक कर रहे एक रेलवे कर्मचारी ने पहले गैस की आवाज और फिर तेज गंध महसूस की। पास जाकर देखने पर एक वैगन से तेजी से गैस निकलती दिखाई दी। कर्मचारी ने तुरंत स्टेशन प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद पूरे सिस्टम को अलर्ट कर दिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, स्टेशन प्रबंधक अरविंद...
बोहरा धर्मगुरु सैयदना सैफुद्दीन बुरहानपुर पहुंचे, अनुयायियों ने किया स्वागत

बोहरा धर्मगुरु सैयदना सैफुद्दीन बुरहानपुर पहुंचे, अनुयायियों ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
बुरहानपुर। दुनिया भर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन रविवार की रात आठ बजे मध्य प्रदेश के बुरहानपुर पहुंचे। वे मुम्बई ट्रेन द्वारा बुरहानपुर आए। यहां रेलवे स्टेशन पर समुदाय के हजारों अनुयायियों ने उनका भव्य स्वागत किया। दाऊदी बोहरा जमात प्रो कमेटी के कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि सैयदना सैफुद्दीन अपने पूर्वज, सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब की पुण्यतिथि (उर्स) मनाने के लिए बुरहानपुर आए हैं। वे मंगलवार को बुरहानपुर स्थित दरगाह-ए-हकीमी की हकीमी मस्जिद में प्रवचन देंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य हिस्सों से हजारों बोहरा समुदाय के सदस्य शहर में मौजूद रहेंगे। मुलायमवाला ने बताया कि सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन का जन्म 1665 में 34वें धर्मगुरु सैयदना बदरुद्दीन बिन मुल्ला राज के कार्यकाल में हुआ था। वे साहित्य प्रेमी और एक म...
ईरान अपने रुख पर कायम… संसद अध्यक्ष बोले- ‘ट्रंप की धमकियों से नहीं पड़ता कोई असर

ईरान अपने रुख पर कायम… संसद अध्यक्ष बोले- ‘ट्रंप की धमकियों से नहीं पड़ता कोई असर

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान (Iran) के संसद अध्यक्ष (Parliament Speaker) मोहम्मद बाकेर गालिबाफ (Mohammad Baqer Ghalibaf) ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) की हाल की धमकियों का ईरानी जनता पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, ये धमकियां बेअसर हैं और ईरान अपने रुख पर मजबूत रहेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में कुछ प्रगति हो रही है। ईरानी सरकारी मीडिया और अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, गालिबाफ ने कहा कि तेहरान ने बातचीत के दौरान 'बहुत अच्छे प्रस्ताव' दिए हैं, जिससे बातचीत आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा, ट्रंप की हाल की धमकियों का ईरानी जनता पर कोई असर नहीं है। हम किसी भी धमकी के आगे नहीं झुकेंगे: गालिबाफउन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति को चेतावनी देते हुए कहा, अगर आप लड़ेंगे तो हम भी लड़ेंगे और अगर आप समझदारी से आएंगे तो हम भी ...
हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम को ज्यादा सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की तैयारी…

हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम को ज्यादा सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की तैयारी…

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) के क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बीमा नियामक इरडा (Insurance Regulator IRDA) ने एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, जो हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) के पूरे ढांचे की गहराई से जांच करेगी और ऐसे सुझाव देगी, जिससे सिस्टम ज्यादा सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बन सके। इसका मकसद बीमा लेने वाले लोगों की परेशानियों को कम करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी पहुंच बनाना है। विशेषज्ञों का कहना है कि देश में पिछले कुछ वर्षों में हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों की संख्या बढ़ी है, लेकिन इसके साथ ही समस्याएं भी बढ़ी हैं। लोग लगातार बढ़ते प्रीमियम, अस्पतालों की मनमानी बिलिंग, क्लेम में देरी और पॉलिसी की जटिल शर्तों से परेशान हैं। कम हुआ आम लोगों का भरोसाकई बार बीमा होने के बावजूद मरीज को बड़ी...
भारतीय अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा ईरान युद्ध का असर… महंगे तेल ने बिगाड़ी हालत

भारतीय अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा ईरान युद्ध का असर… महंगे तेल ने बिगाड़ी हालत

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ग्लोबल स्तर (Global Level) पर बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में तेज उछाल अब भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) पर भी असर दिखाने लगा है। हाल ही में आई मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) की रिपोर्ट में भी इसका संकेत साफ दिखाई देता है। रिपोर्ट के मुताबिक, महंगे तेल की वजह से भारत की आर्थिक ग्रोथ पर दबाव बढ़ गया है। यही वजह है कि FY2027 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 6.2% कर दिया गया है। आइए जरा विस्तार से समझते हैं कि कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल का सीधा असर भारत पर कैसा पड़ेगा? आपको बता दें कि जब कच्चा तेल महंगा होता है, तो इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ता है। इससे ट्रांसपोर्ट, उत्पादन और रोजमर्रा की चीजें महंगी हो जाती हैं। इसका नतीजा यह होता है कि लोगों की जेब पर दबाव बढ़ता है और खर्च कम हो जाता है, जिससे डिमांड भी कमजोर पड़ने लगती है। 95 डॉलर प्रति ...
MP: शाजापुर में बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर ऐंठे 33 लाख रुपये… महिला गिरफ्तार

MP: शाजापुर में बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर ऐंठे 33 लाख रुपये… महिला गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
शाजापुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शाजापुर जिले (Shajapur district) में ब्लैकमेलिंग (Blackmailing.) और अवैध वसूली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग को 'हनीट्रैप' ('Honeytrap) के जाल में फंसाकर वीडियो कॉल (Video call .) के जरिए ब्लैकमेलिंग कर उनसे अब तक 33 लाख रुपये ऐंठ लिए गए इसके बाद आरोपी अब 20 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बघेल ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और पुलिस टीम भेजकर मुख्य आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया अन्य आरोपी फिलहाल फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। शाजापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुजुर्ग को वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है,यंहा वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर वीडियो को हथियार बनाकर आरोपी पार्वती और उसके साथियों राजेंद्र बैरागी, शरद बैरागी और संजना...
MP: शहडोल के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग… बड़ा हादसा टला

MP: शहडोल के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग… बड़ा हादसा टला

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
शहडोल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) में ब्यौहारी रेलवे स्टेशन (Byawari Railway Station) पर खड़ी ट्रेन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ये आग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास साइडिंग में खड़ी ट्रैक मशीन की बोगी में लगी। देखते ही देखते स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आग की खबर मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए आग को बुझाया और उसे दूसरी बोगियों तक फैलने से रोक लिया। अगर थोड़ी भी देर होती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, समय रहते आग को बुझा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जान का नुकसान नहीं हुआ है। घटना रविवार दोपहर 3 बजे के करीब की बताई जा रही है। रेलवे के बड़े अधिकारियों को इस घटना की जानकारी द...