मप्र में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा-2026 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय समत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी किए। दोनों कक्षाओं में हर बार की तरह इस बार भी छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे थे। विद्यार्थी घर बैठे अपना परिणाम एमपी बोर्ड की ऑफिशियल लिंक https://mpbse.mponline.gov.in और https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर देख सकते हैं।
...









