अभिषेक खेल रहे अशनूर संग पुराना खेल? एक्स वाइफ बोली- वो 21 साल की लड़की के साथ…
मुंबई। बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल का आरोप है कि वो घर के भीतर अच्छा होने का दिखावा कर रहे हैं और वही कर रहे हैं जो स्क्रीन पर देखकर लोगों को पसंद आएगा। आकांक्षा जिंदल ने बातों-बातों में अशनूर कौर को आगाह किया है और कहा है कि वो 21 साल की लड़की के साथ अपनी हिस्ट्री को स्क्रीन पर रिपीट होते देख पा रही हैं। आकांक्षा जिंदल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शो का एक सीन साझा करते हुए एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात पब्लिक की है।
आकांक्षा जिंदल ने लिखा, "वो सिर्फ अच्छा बनने का दिखावा करता है और वही कहता है जो लोग सुनना चाहते हैं। वह जिंदगी भर सच्चाई छिपाता रहा है - यही असली वजह है कि हमने तलाक लिया। उसने मुझे और दूसरी लड़कियों को भी दुख पहुंचाया है।" बता दें कि आकांक्षा जिंदल इससे पहले भी अभिषेक बजाज पर धोखेबाजी का आरोप लगा चुकी हैं। उ...









