अमिताभ ने दिया नाती अगस्त्य की फिल्म इक्कीस का परफॉर्मेंस रिव्यू
मुंबई। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस रिलीज होने वाली है। फिल्म के थिएटर पर रिलीज से पहले बिग बी ने अपने नाती की फिल्म और उनकी परफॉर्मेंस का रिव्यू दिया है। बिग बी ने बताया कि जब अगस्त्य स्क्रीन पर आए तब वह अपनी नजर ही नहीं हटा पा रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि उनकी आंखों में आंसू भी आ गए थे।
दरअसल, मंगलवार सुबह बिग बी ने अपना रिव्यू ब्लॉग में शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'इमोशन्स का फ्लो हो रहा है जब इक्कीस में अपने नाती की परफॉर्मेंस देखी। मुझे वो समय याद आ गया जब उनकी मां श्वेता को ब्रीच कैंडी अस्पताल लेकर गए थे लेबर पेन के बाद और फिर अगस्त्य का जन्म हुआ था। कुछ घंटे बाद मैंने उन्हें गोद में उठाया और यही डिस्कस करते रहे कि क्या उनकी आंखें ब्लू हैं…उसके बाद वह बड़ा हुआ और मैं उसे हग करता और वह मेरी दाढ़ी से खेलता और फिर उसे और बढ़ता हुआ देखा और फिर उसका फाइ...









