Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

लाइफस्टाइल

भविष्य की डिजिटल नींव की सुरक्षा

भविष्य की डिजिटल नींव की सुरक्षा

लाइफस्टाइल, विशेष समाचार
कृतिका शर्मा (अमेरिकी दूतावास, नई दिल्ली) जैसे-जैसे अमेरिका और भारत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आपूर्ति शृंखलाओं, वित्तीय प्रणालियों और एआई प्लेटफ़ॉर्मों के क्षेत्र में अपने संबंधों को गहरा कर रहे हैं, साइबर सुरक्षा अब राष्ट्रीय सीमाओं पर नहीं रुकती। एक पारिस्थितिकी तंत्र में मौजूद कोई भी कमजोरी दूसरे पर प्रभाव डाल सकती है और इन प्रणालियों की सुरक्षा करना तकनीकी रक्षा के साथ ही आर्थिक मज़बूती का भी विषय है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ जेम्स ई. लेरम्स, जिन्होंने अमेरिकी विदेश विभाग के स्पीकर कार्यक्रम के तहत कोलकाता और हैदराबाद का दौरा किया, उनके लिए यह मुद्दा विश्वास से शुरू होता है- “हमें यह भरोसा होना चाहिए कि जब हम अपना क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो हमारे और विक्रेता या हमारे बैंक के बीच कोई भी हमारे खातों की जानकारी को बीच में रोककर डिजिटल रूप से धन गायब नहीं कर सकता।” लेरम्स ...
बादशाह ने चुपचाप की दूसरी शादी, तस्वीरें वायरल

बादशाह ने चुपचाप की दूसरी शादी, तस्वीरें वायरल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। एक ओर उनका हालिया गाना 'टटीरी' कथित अश्लीलता के आरोपों के चलते विवादों में घिरा हुआ है, वहीं दूसरी ओर उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह ने अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी के साथ गुपचुप शादी रचा ली है। दरअसल, 24 मार्च को ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें बादशाह और ईशा शादी के पारंपरिक जोड़े में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में वरमाला पहनते और पंडित के निर्देशानुसार शादी की रस्में निभाते देखा जा सकता है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक बादशाह या ईशा रिखी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि बादशाह और ईशा रिखी के बीच डेटिंग की ख...
सैमसंग ने गैलेक्सी S26 सीरीज के साथ ‘क्विक शेयर’ में जोड़ा एयरड्रॉप सपोर्ट

सैमसंग ने गैलेक्सी S26 सीरीज के साथ ‘क्विक शेयर’ में जोड़ा एयरड्रॉप सपोर्ट

लाइफस्टाइल
गुरुग्राम: सैमसंग अपनी गैलेक्सी S26 सीरीज में एयरड्रॉप सपोर्ट पेश कर रहा है, जिससे यूजर्स के लिए 'क्विक शेयर' का उपयोग करके डिवाइसेज के बीच कंटेंट शेयर करना और भी आसान हो जाएगा। यह फीचर 23 मार्च से चरणबद्ध तरीके से रोलआउट होना शुरू होगा, जिसकी शुरुआत कोरिया से होगी। इसके बाद इसे यूरोप, हांगकांग, जापान, लैटिन अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण-पूर्वी एशिया और ताइवान सहित अन्य क्षेत्रों में विस्तारित किया जाएगा। एयरड्रॉप सपोर्ट शुरुआत में गैलेक्सी S26 सीरीज पर उपलब्ध होगा, जबकि अन्य डिवाइसेज के लिए इसके विस्तार की घोषणा भविष्य में की जाएगी।...
बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म की रफ्तार धीमी

बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म की रफ्तार धीमी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन पूरे कर लिए हैं और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर के बावजूद 'उस्ताद भगत सिंह' धीरे-धीरे धीमी गति आगे बढ़ रही है। चार दिनों में फिल्म ने 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन करीब 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन 9 करोड़ और तीसरे दिन 9.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 60.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड स्तर पर भी 'उस्ताद भगत सिंह' ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने लगभग 10.12 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद इसका कुल वैश्विक ...
‘हेरा फेरी 3’ पर विवाद, निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

‘हेरा फेरी 3’ पर विवाद, निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फैंस को लंबे समय से इंतजार है 'हेरा फेरी 3' का, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की जोड़ी की वापसी होने वाली थी। लेकिन इस फिल्म का रास्ता अब कानूनी पचड़ों में फंस गया है। साउथ भारत के एक निर्माता और फिरोज नाडियाडवाला के बीच फिल्म के कॉपीराइट को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई चल रही है। इसके कारण फिल्म की रिलीज़ पर अब संशय मंडरा रहा है। निर्माता विजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि फिरोज नाडियाडवाला जानबूझकर कानूनी प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी के सभी अधिकार उनके पास हैं, लेकिन नाडियाडवाला ने बिना अनुमति दूसरी और तीसरी किस्त बनाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही अदालत से यह साबित कर दिया कि कॉपीराइट उनके स्वामित्व में हैं। विजय कुमार ने आगे कहा कि पहली फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए ही अधिकार दिए गए थे। दूसरी फिल...
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की दहाड़

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की दहाड़

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ही दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वहीं, भारत में भी यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, जिससे इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 113 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें हिंदी वर्जन का कलेक्शन 105 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। महज तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जो फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है। फिल्म की सफलता में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ...
तनुश्री दत्ता ने इंडस्ट्री को लेकर फिर साधा निशाना

तनुश्री दत्ता ने इंडस्ट्री को लेकर फिर साधा निशाना

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर मनोरंजन जगत में होने वाले शोषण को लेकर अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं। 'मी टू' आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आईं तनुश्री ने हाल ही में इंडस्ट्री के अंदरूनी माहौल को लेकर गंभीर दावे किए हैं। उनका कहना है कि ग्लैमर की दुनिया में आने वाले कई नए कलाकारों को गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है और कई बार उन्हें मानसिक तथा शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ता है। ज़्यादा जानें तनुश्री ने कहा कि इंडस्ट्री में अक्सर किसी के हैंडसम या सुंदर दिखने पर तुरंत उसकी तारीफ की जाती है, जबकि असली प्रतिभा पर कम ध्यान दिया जाता है। उनके अनुसार,नए कलाकारों को 'मीटिंग' के नाम पर कई बार गलत जगहों या गलत लोगों के पास भेजा जाता है, जिससे वे भ्रमित हो जाते हैं। 'चॉकलेट' का मतलब बड़े सपनों का लालच अभिनेत्री ने बताया कि बॉलीवुड में 'चॉकलेट' शब्द का इस्तेमाल कई बार महत्व...
कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी

कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मनोरंजन और क्रिकेट जगत के बीच एक और नया रिश्ता जुड़ गया है। अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने 11 मार्च को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। लंबे समय तक अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखने के बाद इस जोड़े ने सादगी से रजिस्ट्रार मैरिज के जरिए अपने नए जीवन की शुरुआत की। कृतिका और गौरव ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ने किसी भव्य आयोजन की बजाय सादगी को प्राथमिकता देते हुए बांद्रा स्थित अपने घर पर ही शादी का आयोजन किया। इस निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। समारोह में फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया और सोहा अली खान जैसे कई करीबी दोस्त शामिल हुए। कानूनी तौर पर शादी के बाद कृतिका और गौरव पहली बार मीडिया के सामने भी नजर आए। इस मौके पर कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं गौरव आइवरी बंद...
फैन के पोस्ट पर रश्मिका का दिल छू लेने वाला जवाब, बोलीं– ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे

फैन के पोस्ट पर रश्मिका का दिल छू लेने वाला जवाब, बोलीं– ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। इसके बाद 4 मार्च को नवविवाहित जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। शादी के बाद से ही रश्मिका और विजय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच एक प्रशंसक द्वारा लिखा गया भावुक पोस्ट अभिनेत्री को इतना छू गया कि उन्होंने खुद उसका जवाब देकर आभार व्यक्त किया। प्रशंसक ने अपने पोस्ट में रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी की सराहना करते हुए उनके रिश्ते को प्रेरणादायक बताया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मिका ने लिखा, मेरे बारे में कुछ लिखा हुआ पढ़कर मैं इतने लंबे समय में कभी भावुक नहीं हुई। कहने को बहुत कुछ है, पर कह नहीं पा रही।...
रणदीप हुड्डा बने पिता, पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म

रणदीप हुड्डा बने पिता, पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी, जिसके बाद फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने एक्स अकाउंट पर पिता बनने की गुड न्यूज शेयर की। साझा की गई तस्वीर में उनके पिता अपनी नवजात पोती को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई। आज मैं पिता बन गया हूं। सबसे खास बात लिन, तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया। तुमने मुझे पिता बनाया और हमारी छोटी सी परी को इस दुनिया में लाई। एक छोटी सी बेटी और जिंदगी भर का प्यार। फैंस और सितारों ने दी बधाईजैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस और कई फिल्मी हस्तियों ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। फैंस शुभकामनाएं देत...