Monday, November 2खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

सलमान खान फिल्म्स ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम,नया पोस्टर भी जारी

सलमान खान फिल्म्स ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम,नया पोस्टर भी जारी

मनोरंजन
सलमान खान फिल्म्स ने अपनी बहुचर्चित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नया आधिकारिक नाम घोषित कर दिया है। अब यह फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के शीर्षक से दर्शकों के सामने आएगी। मेकर्स ने फिल्म का दमदार नया पोस्टर भी जारी किया है, जो न केवल टाइटल में बदलाव को दर्शाता है, बल्कि एक गहरा और भावनात्मक संदेश भी देता है। फिल्म के नए शीर्षक की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन 'मे वॉर रेस्ट इन पीस' है, जो युद्ध के बजाय शांति की उम्मीद और मानवता के संदेश को सामने लाती है। बताया जा रहा है कि फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, लेकिन इसके नाम के जरिए मेकर्स वैश्विक स्तर पर शांति और सहअस्तित्व का संदेश देना चाहते हैं। दर्शकों के दिलों को छू रहा है नया ऐलान इस नए टाइटल के साथ सलमान खान एक अलग सोच पेश करते नजर आ रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के ...
ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर छाईं प्रियंका-निक, सफेद गाउन में लूटी महफ़िल

ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर छाईं प्रियंका-निक, सफेद गाउन में लूटी महफ़िल

मनोरंजन
मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित समारोहों में से एक अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2026) का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में भव्य अंदाज़ में किया गया। दुनियाभर के फिल्मी सितारों की मौजूदगी में यह समारोह ग्लैमर और उत्साह से भरपूर रहा। इस खास मौके पर बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। प्रियंका इस समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए आमंत्रित थीं। उन्होंने अपने पति और अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार निक जोनास के साथ इस प्रतिष्ठित समारोह में शिरकत की। रेड कार्पेट पर छाया स्टाइलिश अंदाज ऑस्कर समारोह के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस लुक सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहा। उन्होंने सफेद रंग का बेहद खूबसूरत गाउन पहन रखा था, जिसमें उनका अंदाज़ बेहद शालीन और आकर्षक नजर आया। वहीं निक जोनास काले ब्लेज़र में काफी हैंडसम दि...
पैन-इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ का पहला गीत ‘नमो रे’ रिलीज

पैन-इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ का पहला गीत ‘नमो रे’ रिलीज

मनोरंजन
पैन-इंडिया फिल्म 'नागबंधम' का बहुप्रतीक्षित पहला गीत 'नमो रे' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं से भरपूर इस गीत को साल 2026 का एक खास आध्यात्मिक एंथम माना जा रहा है। भगवान नारायण की स्तुति पर आधारित यह गीत सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का संदेश देता है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है, जबकि निर्माण किशोर अन्नापरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने निक स्टूडियोज के बैनर तले किया है। फिल्म में वीराट कर्रना, नभा नटेश, ईश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स का कहना है कि फिल्म भारत की सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक विरासत को बड़े परदे पर प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करेगी। संगीत, नृत्य और भव्यता का अनूठा संगम 'नमो रे' को मिस्कमी बोस ने अपनी आवाज दी है। गीत के बोल विमल कश्यप ने लिखे हैं, जबकि संगीत...
तनुश्री दत्ता ने इंडस्ट्री को लेकर फिर साधा निशाना

तनुश्री दत्ता ने इंडस्ट्री को लेकर फिर साधा निशाना

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर मनोरंजन जगत में होने वाले शोषण को लेकर अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं। 'मी टू' आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आईं तनुश्री ने हाल ही में इंडस्ट्री के अंदरूनी माहौल को लेकर गंभीर दावे किए हैं। उनका कहना है कि ग्लैमर की दुनिया में आने वाले कई नए कलाकारों को गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है और कई बार उन्हें मानसिक तथा शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ता है। ज़्यादा जानें तनुश्री ने कहा कि इंडस्ट्री में अक्सर किसी के हैंडसम या सुंदर दिखने पर तुरंत उसकी तारीफ की जाती है, जबकि असली प्रतिभा पर कम ध्यान दिया जाता है। उनके अनुसार,नए कलाकारों को 'मीटिंग' के नाम पर कई बार गलत जगहों या गलत लोगों के पास भेजा जाता है, जिससे वे भ्रमित हो जाते हैं। 'चॉकलेट' का मतलब बड़े सपनों का लालच अभिनेत्री ने बताया कि बॉलीवुड में 'चॉकलेट' शब्द का इस्तेमाल कई बार महत्व...
कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी

कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मनोरंजन और क्रिकेट जगत के बीच एक और नया रिश्ता जुड़ गया है। अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने 11 मार्च को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। लंबे समय तक अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखने के बाद इस जोड़े ने सादगी से रजिस्ट्रार मैरिज के जरिए अपने नए जीवन की शुरुआत की। कृतिका और गौरव ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ने किसी भव्य आयोजन की बजाय सादगी को प्राथमिकता देते हुए बांद्रा स्थित अपने घर पर ही शादी का आयोजन किया। इस निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। समारोह में फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया और सोहा अली खान जैसे कई करीबी दोस्त शामिल हुए। कानूनी तौर पर शादी के बाद कृतिका और गौरव पहली बार मीडिया के सामने भी नजर आए। इस मौके पर कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं गौरव आइवरी बंद...
प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर नीना गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर नीना गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन
अभिनेत्री नीना गुप्ता हाल ही में सोशल मीडिया पर फैल रही प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में आ गईं हैं। 66 वर्षीय अभिनेत्री हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में सादगी भरे अंदाज में पहुंची थीं, जहां उन्होंने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में शिरकत की। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद ऑनलाइन अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह प्रेग्नेंट हैं। अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब एक बातचीत के दौरान नीना गुप्ता ने इन खबरों पर अपनी खास हास्य शैली में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मुझे बस यही चाहिए, एक रियल-लाइफ 'बधाई हो'। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि समारोह के दौरान उन्होंने मोटे कपड़े वाली साड़ी पहनी थी, जिसकी वजह से वह तस्वीरों में थोड़ी भारी-भरकम नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया की अटकलों पर ली चुटकी नीना ने यह भी कहा कि इस उम्र...
‘धुरंधर-2’ से पहला गाना ‘आरी आरी’ जारी, कई कलाकारों ने दी आवाज

‘धुरंधर-2’ से पहला गाना ‘आरी आरी’ जारी, कई कलाकारों ने दी आवाज

मनोरंजन
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से पहला गाना 'आरी आरी' रिलीज कर दिया गया है। जिस तरह फिल्म की पहली किस्त के गीत 'ना दे दिल परदेसी नू' ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था, उसी तरह अब 'आरी आरी' को भी फिल्म के दूसरे भाग में नए अंदाज में पेश किया गया है। यह गाना मशहूर पंजाबी ट्रैक 'आरी आरी' का नया संस्करण है, जिसमें आधुनिक संगीत और पंजाबी बीट का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। 'आरी आरी' के नए संस्करण को वो बॉम्बे रॉकर्स ने तैयार किया है। गीत का संगीत संयोजन और प्रोग्रामिंग शशवत सचदेव ने किया है। वहीं नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), जैस्मीन सैंडल्स, खान साहब और सुधीर यदुवंशी ने इसे अपनी आवाज दी है। रैप के बोल रेबल और टोकन ने लिखे और गाए हैं, जबकि गीत के बोल इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने मिलकर लिखे हैं। संगीत एडम लुकास ने तैयार किया है। निर्देशक आदित्य धर की यह फि...
संभावना सेठ का दावा, सलमान ने स्टेज पर कहा- 100% काम दूंगा, बाद में बोला- मैं…

संभावना सेठ का दावा, सलमान ने स्टेज पर कहा- 100% काम दूंगा, बाद में बोला- मैं…

मनोरंजन
मुंबई। संभावना सेठ ने सलमान खान के साथ अपनी एक मुलाकात का किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि सलमान खान ने ‘बिग बॉस 4’ के स्टेज पर उनकी तारीफ की थी। इतना ही नहीं, सलमान ने ये भी कहा था कि वह उन्हें 100% काम देंगे। हालांकि, शो खत्म होने के बाद चीजें बदल गईं। वह सलमान खान से मिलने गईं और रोते हुए बाहर आईं। पढ़िए सलमान ने उन्हें क्या जवाब दिया था।संभावना सेठ ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘बिग बॉस सीजन 4 में सलमान खान की एंट्री हुई थी तो सारे सीजन (1,2 और 3) के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। मुझे याद है, मैं अपनी परफॉर्मेंस के बाद जाकर बैठ गई थी। सब एक-दूसरे की तारीफ कर रहे थे और मैं अकेले एक कोने में बैठी हुई थी। तभी अचानक सलमान जी ने कहा, इस लड़की ने कमाल कर दिया।’संभावना ने आगे कहा, ‘फिर मेरा दोस्त रवि किशन मुझे सलमान जी के पास लेकर गया। रवि किशन ने सलमान...
‘सूबेदार’ नए गाने में गूंजी श्रेया घोषाल की जादुई आवाज

‘सूबेदार’ नए गाने में गूंजी श्रेया घोषाल की जादुई आवाज

मनोरंजन
अनिल कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' 5 मार्च को रिलीज हो चुकी है और इसका प्रीमियर प्राइम वीडियो पर हुआ है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना ‘ऐ री सखी’ भी जारी कर दिया है, जिसे टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। श्रेया घोषाल की आवाज ने बढ़ाई गाने की खूबसूरती 'ऐ री सखी' को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज दी है। गाने में अनिल कपूर और राधिका मदान की भावुक केमिस्ट्री दिखाई गई है। संगीतकार अक्षय और आईपी ने मिलकर इस गीत का संगीत तैयार किया है, जबकि इसके बोल प्रसिद्ध सूफी कवि मीर खुसरो की रचना से प्रेरित हैं। दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इससे पहले फिल्म के अन्य गाने 'मेरा बलमा ...
फैन के पोस्ट पर रश्मिका का दिल छू लेने वाला जवाब, बोलीं– ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे

फैन के पोस्ट पर रश्मिका का दिल छू लेने वाला जवाब, बोलीं– ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। इसके बाद 4 मार्च को नवविवाहित जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। शादी के बाद से ही रश्मिका और विजय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच एक प्रशंसक द्वारा लिखा गया भावुक पोस्ट अभिनेत्री को इतना छू गया कि उन्होंने खुद उसका जवाब देकर आभार व्यक्त किया। प्रशंसक ने अपने पोस्ट में रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी की सराहना करते हुए उनके रिश्ते को प्रेरणादायक बताया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मिका ने लिखा, मेरे बारे में कुछ लिखा हुआ पढ़कर मैं इतने लंबे समय में कभी भावुक नहीं हुई। कहने को बहुत कुछ है, पर कह नहीं पा रही।...