मप्र के ग्वालियर की महिला पॉलीटेक्निक की पूर्व छात्रा शिविका बनीं मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस
ग्वालियर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की ब्यूटी कल्चर एण्ड कॉस्मेटोलाजी ब्रांच की पूर्व छात्रा शिविका सिंह बैस ने अपने महाविद्यालय सहित अपने शहर, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिविका सिंह ने ओकाडा मनीला फिलिपिन्स में आयोजित हुई मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता-2025 में 120 प्रतियोगियों से कड़ा मुकाबला करते हुए मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस का खिताब जीता है।
महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एए सिद्दीकी सोमवार को बताया कि मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता का 48वां संस्करण फिलीपींस के मनीला स्थित भव्य ओकाडा में आयोजित हुआ, जिसमें महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की पूर्व छात्रा शिविका सिंह को मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस के खिताब के अलावा एक सब टाइटल मिसेज पिलग्रिम्स ड्रीम्स यूनिवर्स 2025 से भी नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि पर तकनीकी शि...









