इंदौरः आरटीओ की कार्रवाई जारी, ट्रैफिक बाधित कर रही दो बसें जब्त
दुकानदारों को दी गई चेतावनी
इंदौर, 09 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की टीम ने गुरुवार को विजय नगर इलाके में कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक बाधित कर रही दो बसों को जब्त किया। टीम ने दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि वे अपने वाहनों के कारण यातायात बाधित न करें।
आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि विजय नगर से भमोरी होकर एमआर-9 लिंक रोड पर बसें खड़ी रहने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। इस मार्ग पर बस बॉडी निर्माण का काम होता है, और बॉडी निर्माता अक्सर बसों को सड़क किनारे तक खड़ा कर देते हैं। गुरुवार को एआरटीओ अर्चना मिश्रा के नेतृत्व में उड़नदस्ते की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो बसों को जब्त किया। जिन्हें विजय नगर आरटीओ में खड़ा किया गया है।
शर्मा ने बताया कि आरटीओ की टीम द्वारा ट्रैवल्स और लोक परिवहन बसों पर ल...









