मध्य प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में अग्रसर: मंत्री शुक्ला
ऊर्जा विकास निगम और अन्य कम्पनियों के बीच हुआ एमओयू
भोपाल, 14 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क्लीन एण्ड ग्रीन ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के स्वप्न को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है। यह बात नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मंगलवार को तकनीकी सहायता से ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये ऊर्जा विकास निगम और अन्य कम्पनियों के बीच हुए एमओयू हस्ताक्षर करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि निसंदेह इससे लक्ष्य प्राप्ति में सहायता मिलेगी।
मंत्री शुक्ला ने कहा कि ऊर्जा विकास निगम ने मेसर्स सीएलएएसपी, मेसर्स एईईई और मेसर्स सीएसआईएस के साथ ऊर्जा दक्षता के लक्ष्यों को हासिल करने के लिये समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। उन्होंने बताया कि मेस...









