Monday, June 8खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

भारत में ‘शांति का पैगाम’ लेकर आना चाहते हैं पाक के मौलाना फजलुर, मुनीर को दी सीधी चुनौती

भारत में ‘शांति का पैगाम’ लेकर आना चाहते हैं पाक के मौलाना फजलुर, मुनीर को दी सीधी चुनौती

Uncategorized
इस्लामाबाद । पाकिस्तान की प्रमुख धार्मिक व राजनीतिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) के सरगना मौलाना फजलुर रहमान भारत की यात्रा पर आने की इच्छा जता रहे हैं। उनका उद्देश्य भारत को 'शांति का पैगाम' पहुंचाना है। यह खुलासा पार्टी के करीबी सहयोगी और सांसद कमरान मुरतजा ने पाकिस्तानी चैनल 'आज न्यूज' को दिए एक इंटव्यू में किया। पाकिस्तानी सांसद कमरान मुरतजा ने बताया कि मौलाना फजलुर रहमान ने हाल ही में एक भारतीय राजनयिक को व्यक्तिगत रूप से शांति का संदेश सौंपा था। उन्होंने कहा, "मौलाना साहब भारत जाना चाहते हैं ताकि दोनों देशों के बीच शांति की अपील की जा सके। यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का एक कदम होगी।" मुरतजा ने यह भी कहा कि मौलाना रहमान ने 2002 और 2003 में भी भारत का दौरा किया था, जब दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण थे। उस समय उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से म...
बॉबी देओल के छोटे बेटे ने छोड़ दी पढ़ाई, बड़ा बेटा कर रहा है ये काम

बॉबी देओल के छोटे बेटे ने छोड़ दी पढ़ाई, बड़ा बेटा कर रहा है ये काम

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड के लिए खबरों में बने हुए हैं। इस सीरीज में एक्टर ने अजय तलवार नाम के एक्टर का किरदार निभाया है। इसके अलावा हाल में एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे किए हैं। बॉबी देओल वैसे यो निजी जिंदगी जीना पसंद करते हैं लेकिन एक्टर के दोनों बेटे आर्यमन और धरम अक्सर खबरों में बने रहते हैं। अब बॉबी ने अपने बेटों के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि उनका छोटा बेटा धरम पढ़ाई छोड़ चुका है।बेटे ने छोड़ी पढ़ाई रेडियो नशा के साथ बातचीत में बॉबी देओल ने बताया कि वो चाहते थे कि उनके दोनों बेटे पढ़ाई पूरी करें। बॉबी ने कहा, "मैं चाहता था कि मेरे बेटे पढ़ाई करें, मेरे छोटे बेटे ने 12 वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। लेकिन मेरा बड़ा बेटा उन सभी कॉलेज में सेलेक्ट हुआ जिसमें उसने अप्लाई किया था। और उसे NYU स्टर्न स्कू...
अमिताभ के मेकअप आर्टिस्ट बोले- बिग बी जैसा कोई नहीं, अक्षय भी….

अमिताभ के मेकअप आर्टिस्ट बोले- बिग बी जैसा कोई नहीं, अक्षय भी….

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह, अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने इंटरव्यू दिया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 53 सालों से बिग बी के साथ काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बिग बी के काम करने का स्टाइल भी बताया। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन की ही तरह समय के पाबंद हैं, लेकिन उनकी तरह काम नहीं करते। दीपक सावंत ने रील टू रियल यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं अमिताभ बच्चन के लिए काम कर रहा हूं, मेरे से ज्यादा खुशकिस्मत और कौन हो सकता है। मैं अक्सर भगवान से कहता हूं कि मुझे उनपर और उनके बाद अमिताभ बच्चन पर पूरा विश्वास है। उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को जो प्यार और सम्मान दिया है, वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अगर मुझे उनके लिए लड़ना पड़े तो मैं अपनी जान की भी परवाह नहीं करूंगी।” बिग बी के काम करने के तरीके के बारे में बात करते हुए दीपक सावंत कहा, “...
अमाल मलिक के आरोपों पर अनु मलिक ने तोड़ी चुप्पी, ‘हजारों बार बोला गया झूठ…’

अमाल मलिक के आरोपों पर अनु मलिक ने तोड़ी चुप्पी, ‘हजारों बार बोला गया झूठ…’

मनोरंजन
मुंबई। बिग बॉस 19 में नजर आ रहे अमाल मलिक ने कई बार आरोप लगाया है कि उनके चाचा अनु मलिक ने उनके पिता डब्बू मलिक का करियर बर्बाद किया। उन्होंने एक एपिसोड में बताया था कि साल 2005 में वो एक बार तेज बारिश में कहीं फंस गए थे। उनके चाचा ने उन्हें देखकर गाड़ी के शीशे बंद कर लिए थे। अब अनु मलिक ने इन आरोपों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि 1000 बार बोलने से कोई झूठ सच नहीं बन जाएगा।अमाल के आरोपों पर क्या बोले अनु मलिकखास बातचीत में अनु मलिक ने कहा, "1000 बार बोला गया झूठ सच नहीं बन जाता है। कोई अपनी एनर्जी हर चीज पर रिएक्ट करके बर्बाद नहीं कर सकता है।"पिता ने अनु मलिक को दी थी ये जहर इसके बाद अनु मलिक ने कहा कि उनके पिता सरदार मलिक उन्हें कहते थे कि अपने दिमाग में कभी जहर पनपने नहीं देना। उन्होंने कहा था, "अगर आप ऐसा करते हो तो कभी एक अच्छे कंपोजर नहीं बन सकते हैं। लोग आपको चोट पहुंचा सकते ह...
रायपुर IIIT के स्टूडेंट का AI की मदद से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें

रायपुर IIIT के स्टूडेंट का AI की मदद से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें

ब्रेकिंग न्यूज़, राज्य
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर के एक छात्र ने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से संस्थान की 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। जैसे ही इस घटना का खुलासा हुआ हड़कंप मच गया। आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल की जांच में करीब 1000 से ज्यादा फेक तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं।ऐसे खुली पोल प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्र कई महीनों से इस काम को अंजाम दे रहा था। वह सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन से छात्राओं की प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर उन्हें एआई टूल्स से मॉर्फ करता था। इन तस्वीरों को अश्लील रूप देने के बाद वह उन्हें अपने निजी लैपटॉप और क्लाउड सर्वर पर सेव कर रखता था। जब कुछ छात्राओं को इसकी भनक लगी तो उन...
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप को कमान

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप को कमान

Uncategorized
नई दिल्ली। बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज (ODI and T20 series) के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान (West Indies Team Announced) हो गया है। शाई होप दोनों टीमों की कप्तानी करेंगे। कैरेबियाई टीम को बांग्लादेश में 18 अक्टूबर से 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी। पूर्व अंडर 19 कैप्टन को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। ये एकीम ऑगस्टे हैं। एविन लुईस अभी तक कलाई की चोट से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में वे टीम से बाहर हैं। कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, लेकिन ज्यादातर खिलाड़ी कम अनुभवी हैं। शाई होप के अलावा गुडाकेश मोती, शेरफन रदरफोर्ड, जयडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड और ब्रैंडन किंग दोनों टीमों का हिस्सा हैं। यह मैच अगले साल होने वाले आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप और 2027 आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप के लिए ...
UP: कानपुर में दो स्कूटी में हुआ अचानक विस्फोट, 6 आरोपी पकड़े गए

UP: कानपुर में दो स्कूटी में हुआ अचानक विस्फोट, 6 आरोपी पकड़े गए

राज्य
कानपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) के मेस्टन रोड (Meston Road) पर बुधवार को सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी (Two Scooters) में अचानक धमाका हुआ, जिसमें आठ से अधिक लोग घायल हो गए. मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि अवैध रूप से रखे गए पटाखों के कारण धमाका हुआ है. इस मामले की जांच के बाद यह खुलासा हुआ है। घटना वाली जगह पर यूपी एटीएस और कानपुर पुलिस समन्वय से सर्च ऑपरेशन शुरू कर रहे हैं. जांच में पता चला है कि धमाका अवैध पटाखों के कारण हुआ, न कि किसी बड़े बम के कारण. इस मामले में अब तक 6 लोग हिरासत में लिए गए हैं, और ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए लाया जाएगा। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि सबसे पहले लोगों में अफवाह फैलाई गई थी कि बहुत लोग मर गए. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से जब घायलों को अस्पताल ले गए, तो वहां लोगों ने ए...
US के प्रतिबंधों का चीन ने निकाला तोड़, बना हुआ है ईरान के क्रूड ऑयल का सबसे बड़ा खरीदार

US के प्रतिबंधों का चीन ने निकाला तोड़, बना हुआ है ईरान के क्रूड ऑयल का सबसे बड़ा खरीदार

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका (America) ने ईरान (Iran) के कच्चे तेल को लेकर तमाम तरह के प्रतिबंध (Sanctions Crude oil) लगाए हुए हैं और ये कई सालों से लागू हैं. इसका उद्देश्य दरअसल, ईरानी तेल के लिए भुगतान को व्यावहारिक रूप से असंभव बनाना है. लेकिन अमेरिका के बैन वाले हथकंडों के बावजूद चीन (China) ईरान के क्रूड ऑयल का सबसे बड़ा खरीदार बना हुआ है. ड्रैगन ने प्रतिबंधों के बाद भी एक ऐसा फॉर्मूला निकाला है, जिससे वो बिना रोक-टोक के अरबों डॉलर मूल्य की कच्चे तेल की खरीद जारी रखे हुए है. US बैन के बाद भी खरीद जारीरिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2015 में ईरान ने JCPOA नामक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और इसके बाद अमेरिका ने कुछ समय के लिए ईरान पर लागू प्रतिबंधों को हटाया था, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में इस समझौते से अमेरिका बाहर निकल गया और ईरान के तेल निर्यात पर फिर से कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए,...
Afg vs Ban: अफगानिस्तान ने पहले ODI में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Afg vs Ban: अफगानिस्तान ने पहले ODI में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Uncategorized
नई दिल्ली। अफगानिस्तान और बांग्लादेश (Afghanistan vs Bangladesh) के बीच यूएई (UAE) में अब तीन मैचों की वनडे सीरीज (Three-match ODI series) खेली जा रही है। 3-0 से अफगानिस्तान को इससे पहले खेली गई टी20 सीरीज में बांग्लादेश के हाथों हार मिली थी, लेकिन वनडे सीरीज की शुरुआत अफगानी टीम ने जीत के साथ की। अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को धोबी पछाड़ लगाई है और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले वनडे मैच को अफगानिस्तान की टीम ने 5 विकेट के अंतर से जीता, जिसमें अजमतुल्लाह उमरजई अपने दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। बांग्लादेश की टीम 48.5 ओवर में 221 रन बनाकर ढेर हो गई थी। अफगानिस्तान के लिए 3-3 विकेट अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद खान ने निकाले थे। 2 विकेट अल्लाह गजनफर को मिले थे और एक सफलता नानगेलिया खरोटे को मिली थी। एक विकेट बांग्लादेश का रन आउट के रूप में गिरा। बांग...
CG: एंटी नक्सल अभियान से दहशत… 7 महिला समेत 70 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर

CG: एंटी नक्सल अभियान से दहशत… 7 महिला समेत 70 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर

राज्य, राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एंटी नक्सल अभियानों (Anti Naxal campaigns) में सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिल रही है। सुरक्षा बल नक्सलियों (Naxalites) पर दबाव बनाए हुए हैं। एंटी नक्सल ऑपरेशनों (Anti-Naxal operations) का सिलसिला जारी है। इससे नक्सलियों में दहशत का माहौल है। फोर्स के दबाव और मुठभेड़ में मारे जाने के डर से 70 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वालों में 7 महिला नक्सली और 9 पुरुष नक्सली शामिल हैं। बड़ी कामयाबीसरेंडर करने वाले नक्सलियों में पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर-1 का डिप्टी कमाण्डर, पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर-1 सदस्य, उत्तर ब्यूरो टेक्निकल टीम (डीवीसीएम), माड़ डिवीजन टीम, पार्टी सदस्य, कुतुल एलजीएस सदस्य, जनताना सरकार सदस्य और मिलिशिया सदस्य शामिल हैं। इन नक्सलियों के सरेंडर को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रह...