बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, 49 मंत्रियों के साथ ली शपथ
ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 49 मंत्रियों ने भी शपथ ली। संसद भवन परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान और उनके नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
रहमान की 49 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में 25 मंत्री और 24 राज्यमंत्री शामिल हैं। बांग्लादेश के इतिहास में लंबे समय की परंपरा तोड़ते हुए नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के बजाय संसद भवन परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्सेरिंग टोबगे, पाकिस्तान के नियोजन एवं विकास मंत्री अहसान इकबाल चौधरी, नेपाल के विदेश मंत्री बालानंद शर...









