Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2025

नारी शक्ति का सवश्रेष्ठ उदहारण है करवा चौथ

नारी शक्ति का सवश्रेष्ठ उदहारण है करवा चौथ

लाइफस्टाइल
करवा चौथ (10 अक्टूबर) पर विशेष रमेश सर्राफ धमोरा करवा चौथ विवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक पत्नियाँ अपने पति की सलामती के लिए व्रत रखती हैं। पूरे दिन बिना पानी पिए और कुछ भी खाए व्रत रखना आसान नहीं है, लेकिन स्नेही पत्नियाँ अपने पति के प्रति पूरे प्रेम और सम्मान के साथ ये सभी रस्में निभाती हैं। यह त्याेहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। करवा चौथ का व्रत हर साल महिलाओं द्वारा अपने पतियों के लिए किया जाता है और यह न केवल त्याेहार है बल्कि यह पति-पत्नी के पवित्र रिश्तों का पर्व है। कहने को तो करवा चौथ का त्याेहार एक व्रत है लेकिन यह नारी शक्ति और उसकी क्षमताओं का सवश्रेष्ठ उदहारण है। क्योंकि नारी अपने दृढ़ संकल्प से यमराज से भी अपने पति के प्राण ले आती हैं तो फिर वह क्या नहीं कर सकती हैं। आज के नये जमाने में...
सीजेआई गवई और राकेश किशोर मामला कहां जाकर थमेगा

सीजेआई गवई और राकेश किशोर मामला कहां जाकर थमेगा

लेख
-डॉ. मयंक चतुर्वेदी भारतीय लोकतंत्र की आत्मा उसके संविधान और न्यायपालिका में बसती है, जहां समानता, स्वतंत्रता और न्याय के आदर्शों को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। वस्‍तुत: सर्वोच्च न्यायालय को इसी आत्मा का रक्षक कहा जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह प्रश्न बार-बार उठ रहा है कि क्या यह रक्षक संस्था सभी समुदायों के लिए समान रूप से न्यायसंगत है? जब मुद्दे बहुसंख्यक समाज, हिन्दू परंपराओं या सांस्कृतिक अधिकारों से जुड़े होते हैं, तो न्यायिक रवैया अक्सर असहज और असंतुलित दिखाई देता है। जनहित याचिका : उद्देश्य से औपचारिकता तक भारत में जनहित याचिका (पीआईएल) की शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी ताकि समाज के हाशिये पर खड़े लोगों को भी न्याय का दरवाजा खुला मिले। ‘लोकस स्टैंडी’ की दीवार को तोड़कर सुप्रीम कोर्ट ने आम नागरिकों को न्याय की प्रक्रिया में भागीदार बनाया। किंतु धीरे-धीरे यह औजार राजनीत...
संघ के 100 सालः बूंद-बूंद सागर बना

संघ के 100 सालः बूंद-बूंद सागर बना

लेख
मनोज कुमार मिश्र इस विजयादशमी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना के सौ स्वर्णिम साल पूरे हो गए। सौ साल पहले डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने अपने कुछ साथियों के साथ राष्ट्र जागरण के संकल्प के साथ संघ के रूप में एक दीप जलाया था। इन सौ सालों में वह अखंड ज्योति बन कर भारत की आत्मा को आलोकित कर रहा है। उसकी मजबूत उपस्थिति आज समाज के हर क्षेत्र में है। संघ के मौजूदा सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत ने कई बार दोहराया है कि संघ में सबकुछ परिवर्तनशील है, सिवाय इस मूल विश्वास के कि भारत हिन्दू राष्ट्र है। संघ हिन्दू समाज को संगठित करने और उसे सामर्थ्यवान बनाने का काम कर रहा है। वह न तो किसी का तुष्टिकरण करता है न ही किसी से भेदभाव। संघ के आसपास बने विभिन्न संगठनों में कांग्रेस तो एक हद तक अपनी मौजूदगी बनाए हुए है लेकिन जिस नेता (महात्मा गांधी) के बूते उसे आजाद भारत की सत्ता मिली, उसके विचारो...
बिहार चुनाव में झामुमो के प्रवेश से उसके राष्ट्रीय पार्टी बनने का मार्ग प्रशस्त होगा

बिहार चुनाव में झामुमो के प्रवेश से उसके राष्ट्रीय पार्टी बनने का मार्ग प्रशस्त होगा

पॉलिटिक्स
रांची, 6 अक्टूबर । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में हार-जीत भले किसी भी राजनीतिक दल की हो, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लिए यह चुनाव ऐतिहासिक साबित हो सकता है। इस चुनाव में झामुमो के उतरने से उसकी राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में पहली औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। राजनीति के जानकारों के अनुसार बिहार में विपक्षी गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने कोटे से पहली बार झामुमो और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) को कुल पांच सीटें देने पर हामी भरी है। इनमें झामुमो को दो सीटें और रालोजपा को तीन सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि झामुमो ने इसपर अबतक हामी नहीं भरी है। झामुमो ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सात अक्तूबर को औपचारिक रूप से अपना दावा पेश करने की बात कही है। झामुमो ने बिहार में महागठबंधन के समक्ष...
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में रावण दहन नहीं होता, किया जाता है वध

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में रावण दहन नहीं होता, किया जाता है वध

नवाचार, विशेष समाचार
कोंडागांव, 2 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के भूमका और हिरीं गांवों में विजयादशमी पर रावण दहन नहीं होता बल्कि एक अनूठी परंपरा निभाई जाती है। दशहरे पर जहां देशभर में रावण के पुतले जलाए जाते हैं, वहीं इन गांवों में मिट्टी का विशाल रावण के पुतले का दहन नहीं करते बल्कि मिट्टी से बने रावण का तोड़कर उसका वध करते हैं। इस सदियों पुरानी परंपरा में रावण की नाभि से 'अमृत' निकालने का विधान है। गांव के लोग मिट्टी का रावण बनाते हैं। रामलीला के मंचन के बाद रावण वध किया जाता है। इस दौरान रावण की नाभि से एक तरल पदार्थ, जिसे ग्रामीण 'अमृत' मानते हैं, निकाला जाता है। ग्रामीण इसे अपने माथे पर तिलक लगाकर स्वयं को पवित्र मानते हैं। उनके मुताबिक, यह तिलक शुभ फल देने वाला और समृद्धि का प्रतीक है। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। यह परंपरा कोंडागांव के दशहरे को एक विशेष पहचान देती है। स्थानीय ग्रामीण ...
शिक्षा को अपनाकर विकास की राह में समाज को आगे बढ़ना होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शिक्षा को अपनाकर विकास की राह में समाज को आगे बढ़ना होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

राज्य
कोरबा, 9 अक्टूबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कटघोरा में भूमिपूजन कार्यों तथा समारोह में शामिल हुए । इन कार्यों में सातगढ़ कँवर समाज के सामाजिक सम्मेलन-1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर बलिदानी सीताराम कँवर के पुण्य तिथि समारोह सहित रामपुर चौक में शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा अनावरण तथा ग्राम कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक का नामकरण, मूर्ति स्थापना और प्रवेश द्वार सह उद्यान निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल हैं । इस दौरान उन्होंने कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड और कँवर समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़, भगवान सहस्त्रबाहु के मूर्ति स्थापना एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख, शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा के लिए 10 लाख की घोषणा की। कँवर समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी समाज के लोगों का आगे बढने का शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है...
छत्तीसगढ़ की सेमवती सिंह बनीं सशक्तिकरण की मिसाल, गाँव-गाँव पहुँचा रहीं बैंकिंग सेवाएँ

छत्तीसगढ़ की सेमवती सिंह बनीं सशक्तिकरण की मिसाल, गाँव-गाँव पहुँचा रहीं बैंकिंग सेवाएँ

राज्य
अंबिकापुर/एमसीबी, 9 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के ग्राम कछौड़ की रहने वाली सेमवती सिंह आज महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण की जीती-जागती मिसाल बन चुकी हैं। एक साधारण ग्रामीण महिला से लेकर बैंकिंग सेवाएँ गाँव-गाँव पहुँचाने वाली बीसी सखी बनने तक की उनकी यात्रा बेहद प्रेरणादायी है। सेमवती ने “जय माँ जगदम्बा महिला स्व-सहायता समूह” से जुड़कर अपनी नई शुरुआत की। उनका उद्देश्य था दृ छोटी-छोटी बचतों को जोड़कर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारना और आगे कुछ बड़ा करना। समूह की बैठकों में उनकी सक्रियता, मेहनत और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें बैंक सखी के रूप में चयनित किया गया। दस दिन का विशेष प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें ग्राम संगठन से 68 हजार रुपये का ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने लैपटॉप और प्रिंटर खरीदा और डिजिटल सेवाओं की शुरुआ...
जनभागीदारी से जल संचयन कर सुरक्षित होगा हमारा भविष्य : मुख्यमंत्री साय

जनभागीदारी से जल संचयन कर सुरक्षित होगा हमारा भविष्य : मुख्यमंत्री साय

राज्य
-‘सुजलाम भारत’ के तहत जल संवर्धन विषय पर कार्यशाला रायपुर, 9 अक्टूबर । जल है तो कल है, और जल से ही कल संवरेगा। जल संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा, तभी हम अपने भविष्य को सुरक्षित रख पाएंगे।”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज ‘सुजलाम भारत’ के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित ओमाया गार्डन में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने जल कलश पर जल अर्पित कर जल संचयन का संदेश दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनेक अवसरों पर जल संकट को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। जल संरक्षण के प्रति जनमानस में जागरूकता की कमी इस संकट को और गहरा कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में लोग अपने-अपने ढंग से जल संचयन के लिए प्रयास कर रहे हैं, और ऐसे मंचों के माध्यम से सभी अपने अनुभव साझा कर पाएंग...
धर्मान्तरण रोकने सभी हिंदुओं को होना पड़ेगा स्वजागृत: पं. धीरेन्द्र शास्त्री

धर्मान्तरण रोकने सभी हिंदुओं को होना पड़ेगा स्वजागृत: पं. धीरेन्द्र शास्त्री

राज्य
धमतरी, 9 अक्टूबर । राजधानी रायपुर में कार्यक्रम में पहुंचे बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र शास्त्री नौ अक्टूबर को धमतरी पहुंचे। उन्होंने ग्राम गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर पहुंचकर माता का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। पुजारी तुकाराम मरकाम ने माता की चुनरी की पगड़ी उन्हें पहनायी। इस अवसर पर उनके अनुयायी काफी संख्या में मौजूद थे। बागेश्वर बाबा पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि सभी हिंदुओं को स्वजागृत होना पड़ेगा तभी धर्मान्तरण को रोका जा सकता है। किसी के रोकने से धर्मान्तरण नहीं रुक सकता। जब तक हमारे हिंदू ही स्वजागृत नहीं होंगे तब तक यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा देश की सबसे बड़ी बीमारी है धर्मांतरण, कठोर कानून बनना चाहिए। हिंदुओं को जातिगत भेदभाव मिटाकर पिछड़े हिंदुओं को गले लगाकर उनको आगे बढ़ाने की जरूरत है। इससे धर्मांतरण रुक सकता है। हिंदू राष्ट्र के संबंध में उन्होंने कहा कि प्र...
मध्‍य प्रदेश में अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन में पड़ेगी धूप और रात में होगा गुलाबी ठंड का अहसास

मध्‍य प्रदेश में अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन में पड़ेगी धूप और रात में होगा गुलाबी ठंड का अहसास

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 9 अक्‍टूबर । मध्‍य प्रदेश में अब भारी बारिश का दौर खत्‍म हो गया है। हालांकि कुछ जिलों में अभी भी हल्‍की बूंदाबांदी हो रही है। लेकिन आने वाले दिनो में अब प्रदेश में दिन में तेज धूप खिलेगी और रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 से 3 दिन में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जायेगी। पूर्वी हिस्से में 3 दिन तक बूंदाबांदी के आसार जरूर है। बीते बुधवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 12 जिले ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है, जबकि राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से से लौटा है। अभी प्रदेश में बारिश होने का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। इन वजहों से पूरे प्रदेश से मानसून के लौटने की परिस्थितियां अनुकूल हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ...