पश्चिम बंगाल में 34 लाख आधार कार्ड होल्डर पाए गए मृत… अब वोटर लिस्ट से हटेगा नाम
कोलकाता। यूआईडीएआई (UIDAI) ने चुनाव आयोग (Election Commission) को जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लगभग 34 लाख आधार कार्ड धारक (34 lakh Aadhaar card holders) मृत पाए गए हैं। इसके अलावा 13 लाख ऐसे मृत व्यक्ति भी मिले जिनके पास आधार नहीं था। डाटा सत्यापन के बाद उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। यह कार्रवाई मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाने के विशेष पुनरीक्षण अभियान का हिस्सा है।
पश्चिम बंगाल में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अधिकारियों ने चुनाव आयोग को सूचित किया है कि राज्य में लगभग 34 लाख आधार कार्ड धारकों को मृत पाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूआईडीएआई अधिकारियों ने बताया कि 2009 में आधार शुरू होने के बाद से पहचाने गए इन मृत व्यक्तियों का विवरण चुनाव आयोग के साथ साझा किया जा चुका है।
अधिकारियों ने यह भी...









