Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्राणायाम

बस्तर में 67 शिक्षकों ने योग प्रशिक्षण शिविर में सीखे स्वस्थ जीवन के उपाय

बस्तर में 67 शिक्षकों ने योग प्रशिक्षण शिविर में सीखे स्वस्थ जीवन के उपाय

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बस्तर में शिक्षकों के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। 12 जनवरी से प्रारंभ हुए इस विशेष सत्र में बस्तर और कोंडागांव जिले के कुल 67 शिक्षकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें से तीन विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों की सेवाएं ली गईं, जिन्होंने पांच दिनों तक प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न आसनों के माध्यम से शिक्षकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने का कार्य किया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. दंडसेना और सह प्राचार्य डॉ. जॉन के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को तनावमुक्त रखना था, ताकि वे कक्षा में बेहतर और ऊर्जावान वातावरण का निर्माण कर सकें। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि एक स्वस्थ शिक्षक ही समाज को ...
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का होता है वास : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का होता है वास : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। अगर हम स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे, तो अपने लक्ष्यों की पूर्ति करने में आसानी होगी। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे सूर्य नमस्कार को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें, ताकि बीमारियाँ दूर रहें। शुक्ल ने सोमवार को रीवा में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन अपने भीतर की ऊर्जा का उपयोग समाज और देश के हित में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सफलताओं पर अहंकारी नहीं होना और असफलता पर निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि जीवन में कई चुनौतियाँ आती हैं जिनका सामना हमें धैर्यपूर्वक करना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने नशा विरोधी अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नश...
मंदसौरः जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संजय गांधी उद्यान में संपन्न

मंदसौरः जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संजय गांधी उद्यान में संपन्न

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदसौर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन संजय गांधी उद्यान में किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुधीर सिंह निगवाल समेत जिला अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा संस्थानों और पंचायतों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण सभी स्थानों पर देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुई और इसका समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ किया ग...
अनूपपुर: स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार

अनूपपुर: स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार

मध्य प्रदेश, राज्य
अनूपपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती मनाई गई। इसे "राष्ट्रीय युवा दिवस" के मौके पर शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, कलेक्टर हर्षल पंचोली, उपाध्यक्ष जिला पंचायत पार्वती राठौर और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में योग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आकाशवाणी के पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार किया गया। आकाशवाणी के माध्यम से राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम", स्वामी विवेकानंद जी की वाणी, और प्रदेश के मुख...
जबलपुरः उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया

जबलपुरः उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया

मध्य प्रदेश, राज्य
जबलपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वामी विवेकानंद की जयंती “युवा दिवस” के अवसर पर सोमवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा की उपस्थिति में डेढ़ हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पांडे, संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप ...