Thursday, April 30खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

भाजपा की 2014 से भी ज्‍यादा ताकत, जानें देशभर में पार्टी के कितने विधायक

भाजपा की 2014 से भी ज्‍यादा ताकत, जानें देशभर में पार्टी के कितने विधायक

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी पिछले 11 सालों से देश में सत्ता में है। वहीं 15 से अधिक राज्यों में भी अभी बीजेपी या उसके सहयोगी दलों का शासन है। 2014 से बीजेपी की ताकत लगातार बढ़ती गई है। वर्तमान में बीजेपी के 1600 से अधिक विधायक हैं। हम यह कह सकते हैं कि बीजेपी का स्वर्णिम काल चल रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई और उसके 89 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।2014 से बढ़ती गई बीजेपी की ताकत देश भर में अब बीजेपी के विधायकों की संख्या 1654 हो गई है। वहीं 2014 के बाद से कांग्रेस लगातार कमजोर होती गई है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि किस प्रकार से कांग्रेस ने 1985 में रिकॉर्ड बनाया था लेकिन अब बीजेपी लगातार बढ़ती जा रही है और 2027 तक देश भर में उसके 1800 से अधिक विधायक हो जाएंगे। बीजेपी के पोस्ट के अनुसार वर्ष 2014 में बीजेपी के पूरे देश में 1035...
लालू यादव की बेटियां क्या करती है, कौन राजनीति में है या नहीं ? जानिए

लालू यादव की बेटियां क्या करती है, कौन राजनीति में है या नहीं ? जानिए

राज्य, राष्ट्रीय
दिल्‍ली। बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद से लालू यादव के परिवार में संघर्ष छिड़ा हुआ है। पूर्व सीएम और पिता लालू यादव को किडनी डोनेट करनी वालीं रोहिणी आचार्य घर से निकल गई हैं। यहां तक कि अपने जैसी बेटी किसी परिवार में ना हो, जैसी मन्नत मांगकर उन्होंने परिवार के संग्राम को सरेआम कर दिया है। भाइयों में बड़े तेज प्रताप तो पहले ही नाराज हैं और अलग दल बनाकर हार चुके हैं। खबर यहां तक आई कि परिवार के झगड़े के बाद तीन और बहनें भी लालू यादव का घर छोड़कर ससुराल के लिए निकली हैं। इस झगड़े को परिवार के मतभेदों से ज्यादा सत्ता के लिए संग्राम के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें कुछ बेटियां भी शामिल हैं तो लोग उनका भी परिचय जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं, लालू यादव की कौन सी बेटी क्या करती है और उनके कितने दामाद राजनीति में सक्रिय हैं…मीसा भारती और उनके इंजीनियर पति शैलेष लालू यादव की सबसे बड़ी बे...
बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार अंसारी को मिला राम मंदिर ध्वजारोहण का न्योता, बोले- यह अयोध्या का सौभाग्य

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार अंसारी को मिला राम मंदिर ध्वजारोहण का न्योता, बोले- यह अयोध्या का सौभाग्य

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) में 25 नवंबर को होने वाले राम मंदिर (Ram Temple) के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम (Flag hoisting) के लिए बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) को भी औपचारिक निमंत्रण मिला है। इकबाल अंसारी के मोबाइल पर कार्यक्रम के निमंत्रण से जुड़ा मोबाइल संदेश पहुंचा है। इससे पहले उन्हें राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भी न्योता मिला था। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से इकबाल अंसारी को इस बार होने वाले विशेष ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया गया है। इस पर इकबाल अंसारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अयोध्या का सौभाग्य है। माननीय प्रधानमंत्री जी का आगमन हो रहा है। अयोध्या नगरी धर्म की नगरी है। भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री जी ध्वजारोहण करने आ रहे हैं। हम भी बहुत खुश हैं। बाबरी मस्जिद के पूर्व...
MP में भी SIR का विरोध… कांग्रेस नेता ने लगाई रोक की गुहार, HC ने सरकार और EC से मांगा जवाब

MP में भी SIR का विरोध… कांग्रेस नेता ने लगाई रोक की गुहार, HC ने सरकार और EC से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की इंदौर पीठ (Indore Bench) के समक्ष एसआईआर (SIR) पर रोक लगाने की गुहार लगाई गई है। अदालत में आगामी शहरी निकाय चुनाव (Municipal elections) के लिए मतदाता सूची (Voter list) के पुनरीक्षण कार्यक्रम पर रोक लगाने की गुहार एक कांग्रेस नेता ने की है। इस याचिका पर अदालत ने सोमवार को राज्य सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग और अन्य प्रतिवादियों से संक्षिप्त जवाब मांगा। याचिकाकर्ता के एक वकील ने यह जानकारी दी। इंदौर में कांग्रेस के निर्वाचन कार्य विभाग के प्रभारी और पूर्व पार्षद दिलीप कौशल के वकील जयेश गुरनानी ने संवाददाताओं को बताया कि उनके मुवक्किल ने शहरी निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की कथित विसंगतियों को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने बताया कि याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने राज्य...
MP: शहडोल में कलेक्टर की छोटी से गलती से एक साल जेल में रहा निर्दोष युवक

MP: शहडोल में कलेक्टर की छोटी से गलती से एक साल जेल में रहा निर्दोष युवक

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शहडोल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शाहडोल जिले (Shahdol district) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शख्स को केवल एक टाइपों एरर (Typo error) की वजह से एक साल से ज्यादा समय तक जेल में रहना पड़ा। दरअसल सुशांत को पिछले साल 4 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और इस साल 9 सितंबर को वह जेल से बाहर आ गए। उनको राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था, लेकिन असल में यह आदेश नीरजकांत द्विवेदी नाम के शख्स के लिए था। शहडोल के जिला कलेक्टर केदार सिंह (Collector Kedar Singh) ने गलती से असली आरोपी की जगह सुशांत का नाम लिख दिया। अधिकारियों ने इसे केवल एक टाइपिंग की गलती कहकर टालने की कोशिश की। एक रिपोर्ट के मुताबिक जब सुशांत जेल में थे, उस बीच उनकी बेटी का भी जन्म हो गया और पहली बार उन्होंने अपनी बेटी को तब देखा जब वह 6 महीने की हो चुकी थी। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, जब मैं ज...
MP: मुरैना में बिल्डिंग परमिशन के लिए रिश्वत का खेल…मेयर के सामने खुली कर्मचारियों की पोल

MP: मुरैना में बिल्डिंग परमिशन के लिए रिश्वत का खेल…मेयर के सामने खुली कर्मचारियों की पोल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मुरैना। मुरैना नगर निगम कार्यालय (Morena Municipal Corporation Office) से रिश्वत का मामला सामने आया है। यहां भवन निर्माण की अनुमति (Building Permission) दिलाने के नाम पर नगर निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। एक युवक पंकज राठौर ने महापौर (Mayor) के सामने ही इन कर्मचारियों को फोन लगाकर उनकी करतूत उजागर कर दी, फोन पर कर्मचारियों की बातचीत में “रिश्वत का पूरा खेल महापौर के सामने आ गया। महापौर के सामने फोन पर अधिकारियों ने मांगी रिश्वतपंकज राठौर का कहना है कि उसने राजस्व विभाग के अधिकारी भारती सहित नगर निगम के निर्माण एजेंसी की परमिशन देने वाले सभी अधिकारियों ने उससे रिश्वत मांगी। उसने महापौर के सामने फोन लगाकर एक अधिकारी से बात कराई, तो उसने विधिवत किस-किस को कैसे पैसे दिए जाएंगे वह बताया। मुरैना में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाज़ा इस ...
US: बढ़ती महंगाई रोकने के लिए खाद्य पदार्थों से हटा टैरिफ…किसानों को राहत की उम्मीद

US: बढ़ती महंगाई रोकने के लिए खाद्य पदार्थों से हटा टैरिफ…किसानों को राहत की उम्मीद

राज्य, राष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका (America) में महंगाई रोकने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के कई खाद्य पदार्थों (Food Items) को पारस्परिक टैरिफ (Trade Relief) से बाहर करने के फैसले से भारतीय किसानों (Indian Farmers) को राहत मिल सकती है। विश्लेषकों का मानना है कि इससे भारतीय कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी। इसे द्विपक्षीय व्यापक व्यापार वार्ता के लिए एक सकारात्मक संकेत भी माना जा रहा है। भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (एफआईईओ) के महानिदेशक अजय सहाय का कहना है कि टैरिफ छूट से 2.5 अरब डॉलर से तीन अरब डॉलर के बीच निर्यात में इजाफा होगा। उन्होंने कहा, यह आदेश प्रीमियम, विशिष्ट और मूल्यवर्धित उत्पादों के लिए रास्ता खोलता है, जो निर्यातक उच्च-मूल्य वाले क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं वे मूल्य दबावों से बेहतर तरीके से सुरक्षित रहेंगे और बढ़ती उपभोक्ता मांग का लाभ उठा सकेंगे। ट्रंप के...
सोनभद्र में खदान धंसने से अंदर फंसे 15 लोग…. रेस्क्यू में बाधा बनी दो बड़ी चट्टान

सोनभद्र में खदान धंसने से अंदर फंसे 15 लोग…. रेस्क्यू में बाधा बनी दो बड़ी चट्टान

राज्य, राष्ट्रीय
सोनभद्र। सोनभद्र (Sonbhadra) में ओबरा (Obra) के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र (Billi Markundi Mining Area) में धंसी खदान में बड़ी चट्टानें राहत और बचाव कार्य में बाधा बन गई हैं। दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अल्ट्राटेक और दुसान की टेक्निकल एक्सपर्ट टीम (Technical Expert Team) को बुलाया गया है। खदान धंसने से लगभग 30 फीट लंबी-चौड़ी चट्टान के ठीक उपर उससे चार गुना हैवी चट्टान आ जाने से रेस्क्यू आपरेशन (Rescue operation.) में दिक्कत आ रही है। एकबारगी अल्ट्राटेक ओर दुसान कंपनी के एक्सपर्ट ने हाथ खड़े कर दिये। उन्होंने टेक्निकल एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाए जाने की बात कही। शाम को अल्ट्राटेक और दुसान की टेक्निकल एक्सपर्ट टीम के मौके पर पहुंचने पर फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इससे पहले एडीजी जोन की मौजूदगी में पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। चार बजे भोर में पहला शव निकाला गया। इसक...
MP: मंदसौर के सुवासरा में प्रॉपर्टी डीलर के सुसाइड के बाद भड़का आक्रोश… BJP के मुस्लिम नेता के घर पर चला बुलडोजर

MP: मंदसौर के सुवासरा में प्रॉपर्टी डीलर के सुसाइड के बाद भड़का आक्रोश… BJP के मुस्लिम नेता के घर पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मंदसौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर जिले (Mandsaur district) के सुवासरा (Suwasra) में शुक्रवार को एक प्रॉपर्टी डीलर (Property dealer) ने ट्रेन के सामने कुदकर आत्महत्या कर ली थी, इससे पहले लिखे सुसाइड लेटर में उसने भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता अमजद खान पठान (Amjad Khan Pathan) द्वारा परेशान करने और करीब 54 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया। मृतक का सुसाइड नोट सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया, और मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीणों व हिंदूवादी संगठन के लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने सुवासरा चौपाटी पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियो के मकान तोड़ने के साथ ही 54 लाख रुपए दिलाने ओर भाजपा नेता को पार्टी से निष्काषित करने की मांग रखी। इस दौरान प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बात नहीं बन...
बिहार में करारी हार के बाद RJD में टूट का दौर शुरू… तेजस्वी के लिए बड़ी चुनौती

बिहार में करारी हार के बाद RJD में टूट का दौर शुरू… तेजस्वी के लिए बड़ी चुनौती

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections.) में करारी हार के बाद दल में टूट रोकना राजद (RJD) के लिए बड़ी चुनौती होगी। कभी पंद्रह वर्षों तक बिहार में राज करने वाले लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने दूसरे दलों को तोड़ने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। आज जो दल (वामदल) उनके साथ हैं, उनके विधायकों को भी उन्होंने अपने पाले में कर लिया था। सपा और बसपा (SP and BSP) सहित अन्य दलों के विधायक भी तोड़े थे, लेकिन सत्ता से हटने के बाद राजद में भी टूट का दौर शुरू हो गया। खासकर 2010 के विस चुनाव में शर्मनाक हार के बाद विधायक, विधान पार्षद और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दल छोड़ा था। इस चुनाव में भी पार्टी की शर्मनाक पराजय हुई है। ऐसे में दल को सुरक्षित रखना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है। राजद में सबसे बड़ी टूट 2014 में हुई थी। 14 फरवरी 2014 को राजद के 13 विधायकों न...