Sunday, September 13खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली FIR दर्ज…. 8 लोग नामजद, जानें किस पर क्या लगे आरोप?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली FIR दर्ज…. 8 लोग नामजद, जानें किस पर क्या लगे आरोप?

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावे को लेकर सामने आया कथित गड़बड़ी का मामला अब जांच के सबसे अहम दौर में पहुंच गया है. पहली बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) की शिकायत पर एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है. आठ लोगों को नामजद किया गया है, कई अन्य अज्ञात आरोपी भी जांच के दायरे में हैं और SIT अब उनकी संपत्तियों, बैंक खातों और कथित लेन-देन की पड़ताल कर रही है. आखिर ये लोग कौन हैं? मंदिर में किसकी क्या जिम्मेदारी थी? और किस पर क्या आरोप लगे हैं? आइए जानते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंदिर में आने वाले नकद चढ़ावे और उसकी गिनती को लेकर कथित गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थीं. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. SIT के प्रमुख और लखन...
राम मंदिर पर बम से हमले की साजिश रच रहा था सहारनपुर का सुहैल, NIA-ATS ने कर्नाटक से दबोचा

राम मंदिर पर बम से हमले की साजिश रच रहा था सहारनपुर का सुहैल, NIA-ATS ने कर्नाटक से दबोचा

राज्य, राष्ट्रीय
सहारनपुर। राम मंदिर (Ram Mandir) को बम से उड़ाने की साज़िश में सहारनपुर का युवक दबोचा गया. सहारनपुर (Saharanpur) के सुहैल को कर्नाटक (Karnataka) के दावणगेरे से एनआईए (NIA) और एटीएस (ATS) ने उठा लिया. सुहैल के मोबाईल से पाकिस्तान (Pakistan) के नंबर, संदिग्ध व्हाट्सऐप ग्रुप, हथियारों के साथ फोटो भी मिले हैं. यूपी पुलिस को भी आरोपी की जानकारी भेजी गई है. सुहैल सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के लखनौती गांव का निवासी बताया जाता है. सुहैल कर्नाटक में पेंटर का काम कर रहा था। कर्नाटक से 15 दिन के भीतर तीसरे आतंकी की गिरफ्तारीएक रिपोर्ट के मुताबिक इस गिरफ्तारी के साथ ही सुहैल पिछले पंद्रह दिनों में राज्य में गिरफ्तार किया गया तीसरा संदिग्ध आतंकी बन गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी 4 जून को पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर की गई. 22 वर्षीय जमीर ...
गूगल-माइक्रोसाफ्ट की मदद से AI का हब बनेगा बिहार…. कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

गूगल-माइक्रोसाफ्ट की मदद से AI का हब बनेगा बिहार…. कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) एआई (AI) का हब बनेगा। इसके लिए गूगल (Google), माइक्रोसाफ्ट (Microsoft), सर्वम (Sarvam) और को-रोवर (CoRover) जैसी बड़ी कंपनियां बिहार की मदद करेंगी। शीघ्र ही इन कंपनियों के साथ बिहार सरकार का समझौता भी होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इस बैठक में करीब 46 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार सरकार ने राज्य को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने एआई आधारित पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए चार प्रमुख तकनीकी संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया है। इनमें गूगल क्लाउड इंडिया, माइक्रोसाफ्ट इंडिया, सर्वम तथा ...
MP में मानसून की दस्तक…. 15 जिलों में झमाझम बारिश, दो दिन में पूरे प्रदेश को करेगा कवर

MP में मानसून की दस्तक…. 15 जिलों में झमाझम बारिश, दो दिन में पूरे प्रदेश को करेगा कवर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon 2026) की दस्तक हो गई है. बुधवार, 24 जून को मानसून ने बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, खंडवा और बुरहानपुर जिलों के रास्ते दस्तक दे दी है. इस बार मानसून 9 दिन लेट है. दरअसल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून है. वहीं प्रदेश में दस्तक के साथ ही मानसून देश के 22 राज्यों में पहुंच चुका है. हालांकि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, लद्दाख और जम्मु कश्मीर वालों को थोड़ा इंतजार करना होगा। एमपी के इन जिलों में पहुंचा मानसूनआलीराजपुर, इंदौर, हरदा, धार, बैतूल, पांढुर्णा,बालाघाट, मंडला, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, खरगोन, सिवनी, डिंडौरी में मानसून पहुंच चुका है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों में मानसून अन्य जिलों को कवर कर लेगा और धीरे-धीरे आगे बढ़ेग...
रनवे पर आमने-सामने आ गए दो विमान…. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

रनवे पर आमने-सामने आ गए दो विमान…. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

राज्य, राष्ट्रीय
अहमदाबाद। अहमदाबाद हवाई अड्डे (Ahmedabad Airport) पर बुधवार शाम 'पार्किंग बे' की ओर जाते समय एअर इंडिया (Air India) का एक विमान गलत दिशा में मुड़ गया, जिससे वह इंडिगो (IndiGo) के एक विमान के सामने आ गया। हालांकि, दोनों विमान एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी पर रुक गए। सूत्रों ने बताया कि मुंबई (Mumbai) जा रहा इंडिगो का विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी एअर इंडिया का विमान गलत दिशा में मुड़ गया और वह उसी टैक्सीवे पर आ गया, जिस पर इंडिगो का विमान मौजूद था। सूत्रों के मुताबिक, टैक्सीवे पर दोनों विमान समय रहते एक-दूसरे से लगभग 200 मीटर की सुरक्षित दूरी पर रुक गए। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, "हमें उस घटना की जानकारी है, जिसमें 24 जून को मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली हमारी एआई 2493 उड़ान लैंडिंग के बाद 'पार्किंग बे' की तरफ जाते समय अनजाने में गलत रास्ते पर मुड़ गई थी।" विमानन कंपनी ने...
MP: राहुल गांधी ने HC में लिखित आवेदन देकर अपने बयान पर जताया खेद, जानें क्या है मामला?

MP: राहुल गांधी ने HC में लिखित आवेदन देकर अपने बयान पर जताया खेद, जानें क्या है मामला?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के बेटे से जुड़े मानहानि मामले में अपने बयान पर जबलपुर हाईकोर्ट (Jabalpur High Court) में बुधवार को लिखित में खेद प्रकट किया। अब कोर्ट राहुल गांधी के खेद संबंधी लिखित बयान पर सुनवाई करेगा। अदालत ने गुरुवार को इसके लिए सुनवाई निर्धारित की है। यह केस एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से दायर मानहानि वाद से जुड़ा है। लिखित खेद में क्या कहा?मामले में बुधवार को जबलपुर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने अपने बयान पर लिखित में खेद व्यक्त किया। राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी का बयान शिकायतकर्ता यानी कार्तिकेय सिंह चौहान के संबंध में नहीं था। बयान को लेक...
MP: जमीन खरीदी से जुड़े आरोपों के बाद CM मोहन यादव दिल्ली तलब

MP: जमीन खरीदी से जुड़े आरोपों के बाद CM मोहन यादव दिल्ली तलब

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) इन दिनों जमीन की खरीद (Land Purchase) से जुड़े आरोपों को लेकर सवालों के घेरे में है। विपक्षी कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर उनके खिलाफ न्यायिक जांच की मांग पर अड़ी हुई है। इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर पार्टी आलाकमान ने उन्हें तलब किया है। जिसके बाद मोहन यादव आज रात दिल्ली पहुंचेंगे। मोहन यादव पर क्या हैं आरोप?दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पिछले दो वर्षों के दौरान सीएम मोहन यादव के परिवार और उनकी रियल एस्टेट कंपनियों ने उज्जैन में लगभग 168 एकड़ की 137 जमीनें खरीदी हैं, जिनकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपये है। आरोप है कि ये जमीनें उन्हीं इलाकों में खरीदी गईं जहां सरकार ने बड़ी सड़क परियोजनाओं और लैंड यूज (भूमि उपयोग) बदलने की घोषणाएं क...
CG: बारिश में बिजली गुल…. अंबिकापुर के बाल सुधार गृह से खिड़की तोड़ 11 नाबालिग भागे

CG: बारिश में बिजली गुल…. अंबिकापुर के बाल सुधार गृह से खिड़की तोड़ 11 नाबालिग भागे

छत्तीसगढ़, राज्य, राष्ट्रीय
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अंबिकापुर (Ambikapur) शहर हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. मामला अंबिकापुर शहर के बाल सुधार गृह (Juvenile Correctional Home) यानी जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम का है. मंगलवार की देर शाम यहां 11 बाल अपचारी खिड़की तोड़कर परिसर से फरार हो गए. घटना के बाद प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार नाबालिगों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में अभियान शुरू कर दिया. दरअसल, देर शाम तेज बारिश होने लगी. इसी बीच बिजली गुल हो गई थी. अंधेरा हुआ तो नाबालिगों ने पहले सुधार गृह की खिड़की तोड़ी, फिर पीछे की दीवार फांदकर परिसर से निकल गए. यहां मुख्य द्वार पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन घटना पीछे के हिस्से से होने के कारण किसी को भनक नहीं लग सकी. 11 नाबालिगों के फरार होने की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई....
UP: लखनऊ अग्निकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा एक्शन…. कई नामी कोचिंग सील

UP: लखनऊ अग्निकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा एक्शन…. कई नामी कोचिंग सील

राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। राजधानी लखनऊ (Lucknow) के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक अग्निकांड (Coaching Institute Fire Tragedy) ने सभी को झकझोर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के सख्त निर्देशों के बाद प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों, होटल, लाइब्रेरी और बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा जांच का व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है. शुरुआती जांच में फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट, भवन मानकों और पंजीकरण से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आई हैं. कई जिलों में कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है, जबकि सैकड़ों संस्थान जांच के दायरे में हैं। अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद यह सवाल खड़ा हो गया कि आखिर प्रदेशभर में संचालित हजारों कोचिंग संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है. घटना के बाद शासन ने किसी भी प्रकार की लापरवाही पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए जि...
MP: जीतू पटवारी का बड़ा आरोप….बोले- 100 से 335 एकड़ कैसे हो गई जमीन? CM मोहन यादव से मांगा इस्तीफा

MP: जीतू पटवारी का बड़ा आरोप….बोले- 100 से 335 एकड़ कैसे हो गई जमीन? CM मोहन यादव से मांगा इस्तीफा

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) ने उज्जैन (Ujjain) में कथित तौर पर जमीन घोटाले (Land scams) का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) के इस्तीफे की मांग की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने इसे महाकाल की जमीन की लूट बताते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को यह बताना चाहिए कि सत्ता में आने के बाद उनके परिवार की जमीन की मिल्कियत कथित तौर पर 100 एकड़ से बढ़कर 335 एकड़ कैसे हो गई? जीतू पटवारी ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एक न्यूज रिपोर्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सामने आई मीडिया रिपोर्ट चिंताजनक है। मुख्यमंत्री महज एक व्यक्ति नहीं होता वह पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में यदि मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लग रहे हैं तो इससे स्वा...