MP: गूगल लेंस से चेक कर चुराते थे एंटीक मूर्तियां…. नरसिंहपुर के सिंगोरिया जैन मंदिर चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर जिले (Narsinghpur district) में करेली थाना क्षेत्र (Kareli Police Station Area) के सिंगोरिया जैन मंदिर (Singoriya Jain Temple) से चोरी हुई प्राचीन मूर्तियों के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर Google Lens की मदद से मूर्तियों की धातु और संभावित कीमत की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस ने आस्था को झकझोर देने वाले और तकनीकी रूप से हैरान करने वाले इस चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। ग्राम सिंगोरिया जैन मंदिर से सौ साल से भी अधिक पुरानी बहुमूल्य अष्टधातु या प्राचीन मूर्तियां चोरी हो गई थीं, जिससे जैन समाज और श्रद्धालुओं में जबरदस्त गुस्सा था। पिछले पंद्रह दिनों के भीतर इलाके के तीन अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर चोरों ने हाथ साफ किया था, जिससे पुलिस प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया था...









