Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

MP: जबलपुर में गोबर-गौमूत्र से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रिसर्च के नाम पर करोड़ों का घोटाला

MP: जबलपुर में गोबर-गौमूत्र से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रिसर्च के नाम पर करोड़ों का घोटाला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गाय के गोबर और गोमूत्र (Cow dung and cow urine) से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों (Serious diseases like Cancer) के इलाज पर रिसर्च (Research) के नाम पर करोड़ों रुपए बर्बाद करने या यूं कहें घोटाले का मामला सामने आया है। यह कारनामा प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में हुआ है। यहां पर साल 2011 में एक प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, जिसमें पंचगव्य की मदद से कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज पर खोज करना था। रिसर्च के लिए सरकार से मांगे थे 8 करोड़ रुपएपंचगव्य यानी गाय के गोबर व मूत्र के अलावा उसके दूध से बने उत्पादों का मिश्रण। इस रिसर्च के लिए विश्व विद्यालय ने करीब 8 करोड़ रुपए का फंड राज्य सरकार से मांगा था, बदले में सरकार ने 3.5 करोड़ रुपए की फंड जारी भी कर दिया था। हालांकि करीब 15 साल बाद भी कुछ प...
MP: बैतूल में दो मुस्लिम युवकों ने जलाए भगवा झंडे, दोनों गिरफ्तार… क्षेत्र में तनाव का माहौल

MP: बैतूल में दो मुस्लिम युवकों ने जलाए भगवा झंडे, दोनों गिरफ्तार… क्षेत्र में तनाव का माहौल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) में हिंदू सम्मेलन (Hindu Conference) के लिए लगाए गए भगवा झंडों को जलाने पर तनाव फैल गया। गंज क्षेत्र के लोहिया वार्ड में शुक्रवार रात कार से आए दो युवकों ने झंडे जलाए जिसकी जानकारी शनिवार सुबह प्रभात फेरी के दौरान मिली। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी तौफीक और मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में भारी पुलिस बल तैनात है और एसडीएम के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिसजब हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को इस घटना का पता चला, तो इलाके में काफी हंगामा हुआ और तनाव बढ़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत पुलिस अधीक्षक और एसडीएम को मौके पर...
MP: आगरमालवा में नर्सरी की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, 10 करोड़ की ड्रग्स जब्त

MP: आगरमालवा में नर्सरी की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, 10 करोड़ की ड्रग्स जब्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
आगर मालवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा (Agar Malwa) में नारकोटिक विभाग ने बड़ी कार्रवाई (Narcotics Department Major action) करते हुए दस करोड़ रुपए की नशीली एमडी जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत कई गुना हो सकती है। बताया जा रहा है कि नर्सरी की आड़ में एमडी ड्रग की फैक्ट्री चलाई जा रही थी जिस पर नारकोटिक्स विभाग ने छापा मार कर यह बरामदगी की है। फैक्ट्री के अंदर से 600 किलोग्राम के आसपास ड्रग्स बनाने का केमिकल भी जब्त किया गया है। फिलहाल फैक्ट्री किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है। उज्जैन से 65 किलोमीटर दूर आगर मालवा जिले के बीस किलोमीटर दूर आमला गांव में स्थित नर्सरी में नार्कोटिक्स विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कोई ड्रग की बड़ी खेप को लेने पहुंच रहा है, सूचना पर नारकोटिक्स विभाग उज्जैन की एक टीम सुबह साढ़े चार बजे से लगी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार...
MP: भोपाल भी पी रहा जहरीला पानी… 4 इलाकों में मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया, स्लॉटर हाउस सील

MP: भोपाल भी पी रहा जहरीला पानी… 4 इलाकों में मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया, स्लॉटर हाउस सील

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) और आसपास के इलाकों में दूषित पानी (Contaminated water) को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच भोपाल नगर निगम की जांच में शहर के चार अलग-अलग स्थानों पर ई-कोलाई बैक्टीरिया (E. coli bacteria) की पुष्टि हुई है। नगर निगम द्वारा अब तक लिए गए कुल 1,810 सैंपलों में से ये चार नमूने फेल पाए गए, जो मुख्य रूप से ट्यूबवेल और ग्राउंड वॉटर से जुड़े थे। भोपाल की मेयर मालती राय ने साफ किया है कि यह दूषित पानी निगम की मुख्य पाइपलाइन से सप्लाई होने वाला पानी नहीं है, बल्कि कच्चा जल है। इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्लॉटर हाउस (बूचड़खाने) को भी सील कर दिया है क्योंकि वहां के नमूनों में गड़बड़ी पाई गई थी। राय ने कहा, नगर निगम को कई शिकायतें मिल रही हैं। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत संबंधित स्थानों पर जाकर जांच कर रहे हैं।...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को गोवा प्रवास के दौरान बीती देर रात गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सहयोग और साझा हितों से जुड़े विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़ में 10 जनवरी तक 18 जिलों में शीत लहर की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 10 जनवरी तक 18 जिलों में शीत लहर की चेतावनी

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के एक-दो पॉकेट क्षेत्रों (पहाड़ी इलाकों) में तीखी ठंड और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम और बेमेतरा जिले के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आज सुबह रायपुर में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे जनजीवन सुस्त नजर आया। कई इलाकों में देर सुबह तक धुंध छाई रही। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर हवा की ऊपरी परतों में एक मौसमीय सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इसी ...
बलरामपुर में कड़ाके की ठंड, महावीरगंज–विजयनगर में तापमान 4 डिग्री तक गिरा

बलरामपुर में कड़ाके की ठंड, महावीरगंज–विजयनगर में तापमान 4 डिग्री तक गिरा

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शीतलहर ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत महावीरगंज और विजयनगर ग्राम पंचायत में बीती रात न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पूरा इलाका ठिठुर उठा। कड़ाके की ठंड के चलते देर रात और तड़के सुबह खेतों में फसलों के ऊपर बर्फ की चादर जमी हुई नजर आई। वहीं, घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशों पर भी बर्फ की परत साफ दिखाई दी। अचानक बढ़ी ठंड से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे शीतलहर का प्रभाव और तेज होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।...

रायपुर: बालोद जिले में आज से पांच दिवसीय राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नई दिल्ली के तत्वावधान में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में आज से 13 जनवरी तक ‘प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी’ का वृहद एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश में पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 4,252 सहित देश-विदेश से कुल 15,000 रोवर, रेंजर एवं सीनियर स्काउट-गाइड भाग लेंगे। प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का शुभारंभ आज दोपहर 2:00 बजे राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन करेंगे। उद्घाटन समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति होगी, जिनमें प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, ...
मनरेगा ने रामकुमार की तक़दीर बदलकर दी आय का स्थायी साधन

मनरेगा ने रामकुमार की तक़दीर बदलकर दी आय का स्थायी साधन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अब केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन गई है। मनरेगा के अंतर्गत डबरी निर्माण जैसे कार्य ग्रामीण किसानों के लिए आय के नए स्रोत, रोजगार के अवसर और स्थायी विकास की मजबूत नींव साबित हो रहे हैं। विकासखंड मुंगेली के ग्राम पंचायत रामगढ़ के किसान रामकुमार यादव के जीवन में मनरेगा के तहत निर्मित डबरी ने नई दिशा और स्थायित्व प्रदान किया है। किसान रामकुमार की निजी भूमि पर मनरेगा योजना के अंतर्गत 1.58 लाख रुपये की लागत से डबरी का निर्माण कराया गया, जिससे 676 मानव दिवस का सृजन हुआ। इस जल संरचना के निर्माण से न केवल उन्हें सिंचाई की स्थायी सुविधा मिली, बल्कि आजीविका के नए अवसर भी खुले।...
बलौदाबाजार में पांच माह में 63 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण

बलौदाबाजार में पांच माह में 63 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण

छत्तीसगढ़, राज्य
बलौदाबाजार, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। विगत वर्ष के अगस्त से दिसम्बर यानी पांच महीनों में 63 हजार 310 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। राजस्‍व अध‍िकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन पांच महीनों में **अविवादित नामांतरण** 47308, **खाता विभाजन** 5364, **विवादित नामान्तरण** 3117, **खाता विभाजन** 1510, **सीमांकन** 2192, **त्रुटि सुधार** 1773 एवं **व्यपवर्तन** के 2046 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु समय-समय पर राजस्व शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें राजस्व विभाग की टीम द्वारा गांव में जाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है।...